ITC मिशन सुनहरा कल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ITC मिशन सुनहरा कल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर, सीहोर में साइबर सुरक्षा (Cyber Security) जागरूकता विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।इस सत्र का संचालन साइबर सेल प्रभारी सुशील साल्वे एवं अभिषेक चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन (Pratham Education Foundation) और

ITC मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुवित्तीय धोखाधड़ी से बचाव अधिकारियों ने ओटीपी (OTP) शेयरिंग, यूपीआई (UPI) फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम और फर्जी बैंकिंग कॉल से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। सोशल मीडिया सुरक्षा:- अकाउंट की गोपनीयता बनाए रखने, मजबूत पासवर्ड व टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करने और अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने की सलाह दी गई।*नए साइबर अपराधों की पहचान:- छात्र-छात्राओं को वर्तमान में बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’, फर्जी पार्ट-टाइम जॉब ऑफर,

लोन ऐप और अनजान एपीके (APK) फाइल्स या संदिग्ध लिंक के खतरों से अवगत कराया गया। शिकायत एवं हेल्पलाइन:- किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने अथवा आधिकारिक पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।सत्र के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित अपने प्रश्न भी पूछे, जिनका साइबर सेल की टीम द्वारा उदाहरण सहित समाधान किया गया।कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन तथा साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया और सभी छात्रों ने डिजिटल रूप से सतर्क रहने का संकल्प लिया।

भैरुंदा पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकल को आरोपी के कब्जे से किया जप्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सीहोर जिला पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना क्रमः- दिनांक 29/10/2026 को फरियादी राकेश कहार पिता रामअवतार कहार उम्र 38 साल निवासी ग्राम गिल्लौर थाना भैरुंदा ने रिपोर्ट किया कि। दिनांक 22/10/2026 को मैंने अपनी काले रंग की हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकल क्रमांक MP37ZD0442 को रात्रि करीबन 11.30 घर के बाहर खडी करके मैं सोने चला गया था अगले दिन दिनाक 23/10/2026 को सुबह करीबन 05.00 बजे जब मैं उठा तो मैंने देखा कि मेरे घर के बाहर खडी मेरी मोटरसाइकल नही थी।

कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया था फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 636/2026 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। की गई कार्यवाही- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर। श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. श्री प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी श्री रौशन जैन के मार्गदर्शन मेें में टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर की

सूचना के आधार पर संदेही राहुल उईके पिता रामविलास उईके उम्र 30 साल निवासी ग्राम गिल्लौर से पूछताछ की गई जिसने मोटरसाईकल चोरी करना स्वीकार किया आरोपी से चोरी गई मोटरसाइकल MP37ZD0442 को जप्त कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश कर उपजेल भैरुंदा मे दाखिल किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में उनि राजेश यादव, प्रआर अनुप विश्वकर्मा, प्रआर आशीष बारेला, प्रआर राकेश ठाकुर की भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top