थाना आष्टा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 864 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आष्टा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा विक्रय करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 864 ग्राम गांजा जब्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने की कार्रवाई* – पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता के

निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी श्री रमन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। *मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई* – दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को थाना आष्टा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इस्लामपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से गांजा विक्रय करने के लिए बैठा हुआ है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए गठित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर मिले व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद रंग की पॉलीथिन में रखी पारदर्शी पन्नी से मादक पदार्थ बरामद हुआ, इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर कुल 864 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने बरामद गांजे को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार आरोपी का विवरण* – – समीर खान पिता सलीम खान उम्र 38 साल निवासी इस्लामपुरा आष्टा, थाना आष्टा, जिला सीहोर।

*वैधानिक कार्रवाई* – आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। *कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम* – उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आष्टा श्री रमन ठाकुर, उप निरीक्षक अनिल डोडियार, सहायक उप निरीक्षक सुभाष कटारे, आरक्षक संजय शर्मा, आरक्षक अमन, आरक्षक महेंद्र , आरक्षक हरिओम थाना आष्टा, जिला सीहोर।

थाना पार्वती पुलिस की गांजे की कार्यवाही 01 आरोपि गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में sdopश्री दामोदर गुप्ता के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी पार्वती श्री हरि सिंह परमार के नेतृत्व में पार्वती थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर इंदौर, भोपाल हाईवे चौपाटी के पास संकल्प हॉस्पिटल के पास आरोपी ब्रह्मदेव पिता दौलत सिंह उम्र 50 साल निवासी पगारिया राम के कब्जे से अवैध रूप से रखा मादक पदार्थ गांजा करीब 790 ग्राम पुलिस टीम द्वारा

जप्त कर धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीवद्ध कर अनुसंधान की जा रही है गिरफ्तार आरोपि ब्रह्मदेव पिता दौलत सिंह उम्र 50 साल कलोता निवासी पगरिया राम से अवैध मादक पदार्थ लाने के स्त्रोत के सम्बन्ध मे बारीकी से पूछताछ कर तकनीकी रूप से भी जानकारी एकत्र की जा रही है। *सराहनीय भूमिका* सब इंस्पेक्टर अजेय जोझा सब इंस्पेक्टर शिवलाल वर्मा आरक्षक नितिन वर्मा आरक्षक चालक गोपाल प्रजापत आरक्षक रवि मेवाड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top