भजन प्रतियोगिता ने रचा इतिहास, ग्रामीण महिलाओं को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच

श्रीमती मोना राजेश मेवाड़ा की पहल से विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव से जुड़ीं महिलाएं, भव्य मेगा शो में दिखा उत्साह

Updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मां वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन के तत्वावधान में आयोजित विधानसभा स्तरीय भजन प्रतियोगिता का भव्य मेगा शो उत्साह और भक्ति के रंग में संपन्न हुआ। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के संरक्षण में आयोजित इस आयोजन ने ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया।

इस अभियान की प्रमुख सूत्रधार एवं संगठन की प्रमुख श्रीमती मोना राजेश मेवाड़ा ने जमीनी स्तर पर लगातार प्रयास करते हुए गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को प्रतियोगिता से जोड़ा। बूथ स्तर पर संपर्क कर अनेक ग्रामीण महिलाओं को भजन मंडलों के रूप में संगठित किया गया। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में महिलाएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं से आगे बढ़कर भव्य मेगा शो तक पहुंचीं।

भक्ति के साथ दिखा महिलाओं का जबरदस्त उत्साह आयोजन की तस्वीरें इसकी भव्यता और महिलाओं के उत्साह की कहानी खुद बयां कर रही हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर भजनों पर झूमती नजर आईं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिलाओं में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने और सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

गांव-गांव से शहर तक पहुंचा महिलाओं का कारवां श्रीमती मोना राजेश मेवाड़ा की पहल का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उन ग्रामीण महिलाओं को मंच देना भी रहा, जो पारिवारिक और सामाजिक झिझक के कारण अपनी प्रतिभा सामने नहीं ला पाती थीं। अभियान के माध्यम से महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ते हुए एक मजबूत सांस्कृतिक महिला समूह तैयार हुआ।

आयोजन में टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा, पूजा शर्मा, अमिता विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा एवं वर्षा धारवा सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टीम ने गांव-गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं और प्रतिभागियों से समन्वय स्थापित किया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बनी मिसाल भजन प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को मंच देने की यह पहल क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी लेकर आई। आयोजन ने यह दिखाया कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top