*आप जाने क्या कहते आपके सितारे*20,सितम्बर,2026, रविवार मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि नवमी संध्या 05.23 तक रहेगी।नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा  रहेगा। चन्द्र:- धनु का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-* आज आपका दिन उपलब्धियों बाला होगा।पद वृद्धि व सम्मान प्राप्ति का योग है।जायदाद विस्तार में धन व्यय होगा।प्रगति के पर्याप्त अवसर मिलेंगे।माता को कष्ट से मन दुःखी रह सकता है।
*उपाय:- माँ दुर्गा की आराधना लाभदायक रहेगी।*

**वृष:-* आज का समय वियोगात्मक हो सकता है।किसी निकटतम व्यक्ति का वियोग आपको मानसिक वेदना दे सकता है।अपना व्यक्तिगत संतुलन बनाये रखे नही तो शारीरिक कष्ट सम्भव है।विद्यार्थियों को समय मध्यम है।नया कार्य अभी प्रारम्भ न करे।
*उपाय:- मां लक्ष्मी की आराधना करें।*


 
*मिथुन:-* आज आप के द्वारा मजाक मजाक में ही कही गई बात सही साबित हो जायेगी।जो आपको उत्तम लाभ देगी।शेयर बाजार,प्रॉपर्टी में लगाया धन बढ़ोतरी के साथ वापस मिलेगा।रक्तचाप बढ़ सकता है।नौकरीं बाले को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
*उपाय:- मां सरस्वती जी की आराधना शुभ है।*

*कर्क:-*  आज परिवार में शुभ कार्यो की बेला होंगी जिसमें आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।हर्ष,उल्लास से दिन व्यतीत होगा नाना पक्ष में स्वास्थ्य की चिंता से कुछ पीड़ा हो सकती है पर समय के साथ सब अनुकूल रहेगा।किसी पर अतिविश्वास न करे आय के साधन बढ़ेंगे।
*उपाय:- मां पार्वती की पूजा आज कष्टों से दूर रखेगी।*

*सिंह:-* आज घर मे अतिथियों के आने की सूचना से आपका मन प्रसन्न होगा।व्यंजनों के लुफ्त उठाएंगे,यात्रा का योग बनेगा,देव दर्शन होंगे।मांगलिक विषय पर चर्चा में आपकी राय सर्वसम्मत हो सकती है।प्रेम प्रसंगों में मजबूती रहेगी।पुराना त्वचा रोग उभर सकता है।
*उपाय:-  सूर्यदेव की आराधना संकटो से रक्षा करेगी।*

**कन्या:-* आज मन उदास शरीर मे पीड़ा से दिन की शुरूआत होगी।किसी भी कार्य मे मन नही लगेगा।चिड़चिड़ापन स्वभाव से लोग आपसे दूर हो सकते है।मित्रो का आत्मिकबल परेशानी में कुछ कमी जरूर करेगा पर आपको स्वयं आज सयंमित रहना होगा।
*उपाय:- श्रीगणेश जी का स्मरण उत्तम रहेगा।*



**तुला:-* आज रणनीतिकार की भूमिका में आप रहेंगे।व्यापारिक सौदे हो या नौकरीं में कार्य नीति सभी मे मुख्यकर्ता आप ही होंगे।राजनीतिक,सामाजिक आदि क्षेत्रों में सिरमौर होकर यश,कीर्ति प्राप्त करेंगे।हांथो में तकलीफ हो सकती है।
*उपाय:- कुलदेवी की आराधना करें।*

*वृश्चिक:-* आज दुसरो की समस्याओं को बढ़ी ही सहजता से हल कर समाज मे सम्मानित होंगे।मानववादी दृष्टिकोण आपको जनहित कार्यो में अग्रणी रखेंगे।पशुधन का नुकसान हो सकता है।खेती की भूमि खरीद के योग है।पेंटिग,होटल, बिजली के कार्यो में आय बढ़ेगी।
*उपाय:- श्रीभैरव साधना सफलता देगी।*

*धनु:-* आज समूह में बैठकर कार्य करने का अवसर मिलेगा जिससे आप नये आइडियास लगाने में सफल होंगे और भविष्य में व्यापार की योजनाएं बनेगी।व्यक्तिगत आय साधन बढ़ोतरी की ओर होंगे।कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली सबको आकर्षित करेगी।मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।
*उपाय:- गुरुमंत्र जाप करे।*

*मकर:-* आज बनाये गये लक्ष्यों को पूरा करने में आप सफल नही हो सकेंगे जो आपके आगामी कार्यो को भी प्रभावित करेंगे।जिससे आप की चिंता बढ़ेगी।चालू सम्पत्ति में कमी रहने से व्यापार कमजोर होगा।नौकरीं में कार्य पूरा न होने से अधिकारियों से प्रतिकुलता बन सकती है।
*उपाय:- श्रीविष्णु की आराधना उत्तम होगी।*

*कुम्भ:-* आज विजय के लिये आप कार्य करेंगे विजय का अर्थ आपकी सोच में किसी को हराना नही अपितु स्वयं सफल होना है।धन वृद्धि,आरोग्यता,कामनापूर्ति अनुकूल रहेगी।किसी को आज आप कोई वचन न दे समस्याओं में असकते है।बिल्डिंग मैटेरियल के लोग उत्तम लाभ प्राप्त करेगे।
*उपाय:- गौ पूजन आपको श्रेस्कार होगी।*

**मीन:-*  आज बच्चो के साथ रहने से आपको अपने बचपन का आभास होगा मौज मस्ती के लिये परिवार के साथ कही जाने के योग बन सकते है।पुराने परिचितों से मिलन दिन को सुखद बनायेगा।कुल के देवी देवता के दर्शन का लाभ मिल सकता है।अचानक कोई आयवृद्धक सूचना प्राप्त हो सकती है।पैरों में तकलीफ हो सकती है।
*उपाय:- श्रीकृष्ण की पूजन से संकट दूर होंगे।*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top