पुष्पा स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान एवं आभार

आष्टा, 5 सितंबर 2026। पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विशेष प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों ने नृत्य, कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने रैम्प वॉक, कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने नृत्य तथा कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके बाद कक्षा 9वीं से 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा फनी डांस, कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा विशेष नृत्य प्रस्तुति तथा ऑर्केस्ट्रा ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने भी शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।

प्राचार्य ने दिया प्रेरणादायी संदेश इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रेव. फादर मेल्विन सी. जे. ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने एवं उनके मार्गदर्शन से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की उपप्राचार्या सिस्टर सुमा ने भी शिक्षक दिवस की

शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में स्टाफ Representative श्री धर्मेंद्र परमार द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के स्कूल एंथम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरा कार्यक्रम शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों की प्रतिभा और गुरु-शिष्य संबंधों की आत्मीयता से सराबोर रहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने शिक्षक दिवस समारोह को यादगार बना दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top