

प्रेस नोटदिनांक: 19.05.2026📍*पुलिस अधीक्षक सीहोर ने किया थाना मंडी का औचक निरीक्षण; लंबित मामलों और जप्त वाहनों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश*➡️जिला पुलिस कप्तान श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा आज दिनांक 19.05.2026 को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं थानों की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से थाना मंडी का आकस्मिक भ्रमण व विस्तृत निरीक्षण किया गया।➡️निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने के विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से

अवलोकन किया। उन्होंने थाने में लंबे समय से लंबित अपराधों, चालानों और मालखानों में रखे माल के निराकरण की स्थिति तथा मामलों के लंबित रहने के कारणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को लंबित अपराधों और चालानों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 📍निरीक्षण के मुख्य बिंदु:✅लंबित मामलों की समीक्षा: अपराधों और चालानों के पेंडिंग होने के कारणों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर उन्हें जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए ।✅जप्त वाहनों का निराकरण:

थाना परिसर में लंबे समय से जप्त खड़े वाहनों के रख-रखाव को देखा और उनके शीघ्र वैधानिक निराकरण (नीलामी/सुपुर्दगी) की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।✅परिसर का भ्रमण: पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परिसर की साफ सफाई तथा रिकॉर्ड संधारण सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।➡️इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) डॉ. अभिनंदन शर्मा, थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहर सहित थाने के अन्य अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। ✅पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित स्टाफ का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी करने की हिदायत दी ।

