

कोतवाली थाना, जिला सीहोर सीहोर कोतवाली पुलिस को मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी के 02 प्रकरणों में माल मुलाजिम का पता लगाने में सफलता मिली,घटना विवरणः-1. दिनांक 17.05.2026 को फरियादी रूप कंवर सालिया पत्नी कमलेश सालिया, निवासी कराडीया थाना मंडी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 342/26 धारा 303(2)भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में चोरी गई स्कूटी का पता लगाने हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया।

2. दिनांक 17.05.2026 को सर्वेश राठौर पिता राजू राठौड़, निवासी बद्री महल सीहोर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 343/26 धारा 303 (3) भारतीय न्याय संहिता का कायम का विवेचना में लिया गया एवं उक्त प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल एवं चोर का पता लगाना हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया।निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- चोरी की घटना की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को थाना स्तर पर टीम गठित कर

माल मशरुका एवं आरोपियों का पता लगाकर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस की कार्यवाही:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस को अलग-अलग टीम लगाकर प्रकरणों में माल मुलाजिम की पतारसी में लगाया गया। उक्त टीमों द्वारा प्रकरणों में चोरी गई मोटर साइकिल होंडा शाइन एवं स्कूटी को बरामद करने एवं अज्ञात आरोपियों के पता लगाने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तार आरोपी के नाम:-1. मिथुन पिता मोहन सिंह सिकरवार उम्र 31 साल निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी

हाउसिंग बोर्ड सीहोर 2. सगीर पिता हबीब उम्र 34 वर्ष निवासी जूनिया बाडी कस्बा सीहोर 3. शोएब पिता शौकत उम्र 27 साल निवासी भोपाली पाठक सीहोर4. जप्त मशरूका:-1. मोटरसाइकिल होंडा शाइन कीमती करीब ₹60000/-2. स्कूटी कीमती करीब₹40000 कुल मसरूका का करीब ₹1,00,000/-सराहनीय भूमिकाः- निरी रविन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक अशोक यादव प्रधान आरक्षक मृत्युंजय तिवारी, प्रधान आरक्षक पंकज यादव ,आर. वीरेन्द्र सिंह परमार, आरक्षक जितेंद्र परमार, आरक्षक देवेंद्र सिंह,आर. चेतन चौहान सै. कमलेश की सराहनीय भूमिक रही ।
