इनर व्हील क्लब आष्टा ने संकल्प वृद्ध आश्रम एवं नशा मुक्ति केंद्र में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस एवं गांधी जयंती

आष्टा।इनर व्हील क्लब आष्टा द्वारा सीहोर स्थित ‘संकल्प वृद्ध आश्रम एवं नशा मुक्ति केंद्र’ में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस और गांधी जयंती के अवसर पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने आश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें सेवा व सम्मान का संदेश दिया।कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण:भजन एवं सहभागिता: क्लब सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ बैठकर मधुर भजन गाए और उनके जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाया।

भोजन प्रसादी: इस पावन अवसर पर सभी बुजुर्गों को आदर सहित सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।सामग्री वितरण: वृद्धजनों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें दैनिकचर्या की सामग्री, फल, विभिन्न प्रकार की खाद्य वस्तुएं और उनकी जरूरत के अनुसार वस्त्र वितरित किए गए। उपस्थित सदस्य:इस सेवा कार्य में इनर व्हील क्लब आष्टा की निम्नलिखित पदाधिकारी और सदस्याएँ विशेष रूप से उपस्थित रहीं:क्लब अध्यक्ष: सुनीता सोनीउपाध्यक्ष: दीपिका सोनीएडिटर: अर्चना सोनीसचिव: मंदाकिनी कासलीवालअन्य सदस्याएँ: संगीता सोनी, प्रिया खंडेलवाल, डॉ. चंद्रा जैन, प्रतिभा नागर, गीता सोलंकी आदि।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के सख्त निर्देश, जिलेभर में निगरानी बदमाशों व सूचीबद्ध गुंडों की थानेवार परेड, भौतिक सत्यापन

पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के सख्त निर्देश, जिलेभर में निगरानी बदमाशों व सूचीबद्ध गुंडों की थानेवार परेड, भौतिक सत्यापन, मासिक क्राइम मीटिंग में दिए गए निर्देशों के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चला सघन चेकिंग अभियान, थाना प्रभारियों ने बदमाशों के पते, आजीविका के साधन व संपर्कों का किया भौतिक सत्यापन; रजिस्टर में अद्यतन दर्ज हुई जानकारी, सक्रिय अपराधियों पर जिला बदर एवं एनएसए (NSA) सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी,

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में एक विशेष अभियान चलाया गया।हाल ही में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के पालन में, जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण थानों में सूचीबद्ध गुंडों, आदतन अपराधियों तथा निगरानी शुदा बदमाशों की परेड कराकर भौतिक सत्यापन किया गया।

समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के सक्रिय, निष्क्रिय एवं हाल ही में जेल से रिहा हुए निगरानी बदमाशों को थानों में तलब किया गया। उनके वर्तमान निवास, पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा आजीविका के वैध स्रोतों की गहन जांच की गई।अपराधियों के वर्तमान सक्रिय मोबाइल नंबर, वाहन क्रमांक, बैंक खाते एवं हालिया छायाचित्र (फ़ोटो) एकत्र कर थाना रिकॉर्ड तथा क्राइम डोजियर में दर्ज किए गए। साथ ही उनके सोशल मीडिया खातों व संदिग्ध संपर्कों पर भी निगरानी रखने हेतु विवरण संकलित किया गया।

बदमाश वर्तमान में किन लोगों के संपर्क में हैं, उनकी दैनिक दिनचर्या क्या है और क्या वे किसी संगठित गिरोह अथवा अवैध गतिविधियों (जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब या मादक पदार्थों की तस्करी) से जुड़े हैं, इसकी गोपनीय तस्दीक की गई ।परेड के दौरान सभी अपराधियों को चेतावनी दी गई कि वे किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, अवैध वसूली, आम नागरिकों को डराने-धमकाने अथवा शांति भंग करने की चेष्टा पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिन गुंडा एवं

निगरानी बदमाशों के विरूद्ध पुनः अपराध में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हो रही है, उनके विरुद्ध धारा 110 जा.फौ., गुण्डा एक्ट, जिला बदर एवं आवश्यकतानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत त्वरित प्रस्ताव तैयार कर जिला दंडाधिकारी न्यायालय प्रेषित किए जाएं। जमानत पर छूटे अपराधियों द्वारा शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर उनकी जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top