भेरूंदा पुलिस ने विधि विरुद्ध बालको से जप्त की डंपर की चोरी गई 02 नग बैटरी व अन्य सामान

घटनाक्रमः- दिनांक 07/09/2026 को थाना भैरुंदा में फरियादी शाहरुख खान पिता सुलेमान खान ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात आरोपी द्वारा नरेंद्र शर्मा के मकान के बगल में खड़े डंपर स्वप्न सिटी भेरूंदा से दो नग Bosch कंपनी की बैटरी, डंपर का स्पीकर,पाने व पेचकस चोरी कर ले गए हैं रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 517/ 26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया, दौराने विवेचना पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे एवं

एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन मेें इंचार्ज थाना प्रभारी निरीक्षक पूजा सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थाना भैरुंदा टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक माध्यम मुखबिर की सूचना के आधार पर विधि विरुद्ध बालको को चिन्हित कर उनके परिवार जनों के समक्ष पूछताछ कर पृथक- पृथक चोरी की गई दो नग बैटरी BOSCH कंपनी की, एक नग स्पीकर दो नग पाने व एक नग पेचकस कुल कीमती ₹20000 की विधिवत जप्त विधि विरुद्ध बालकों के विरुद्ध विधि संगत कार्रवाई की गई। सराहनीय भुमिकाः* – प्रआर0 लोकेश रघुवंशी,प्र. आ. मुकेश, प्र आ.प्रकाश,आरक्षक लवकेश जाट, आरक्षक रविंद्र मेहर का सराहनीय योगदान रहा।

पटाखा बुलेट प्रेमियों पर सख्त कार्यवाही- 5 बुलेट जप्त कर किया गया 25 हजार का जुर्माना

Oplus_16908288

थाना कोतवाली की पटाखा बुलेट प्रेमियों पर सख्त कार्यवाही- 5 बुलेट जप्त कर 25 हजार जुर्माना किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और शहर की शांति भंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए पिछले दो दिनों में कानफाड़ू आवाज निकालने वाली 05 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले बुलेट चालकों से कुल 25,000 रुपये का समन शुल्क वसूला। इसके साथ ही वाहनों में लगे अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को हटवाया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीश दुबे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि साइलेंसर मॉडिफाई कराकर तेज व पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों से आम जनता, बुजुर्गों और मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। शहर में शांति व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले चालकों के खिलाफ यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top