
विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई….जनसुनवाई में पहुचे ग्राम गल्लाखेड़ी के रहवासी,ग्राम को राजस्व ग्राम में शामिल कराने की मांग को लेकर सरपंच ग्वाला के नेतृत्व में विधायक को सौपा मांग पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ग्वाला की सरपंच आरती बामनिया के नेतृत्व में पंचायत के ही मंजरा टोला ग्राम गल्लाखेड़ी के रहवासी विधायक कार्यालय पहुचे ओर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से मिल कर बताया कि पंचायत ग्वाला में उक्त ग्राम गल्लाखेड़ी आता है,इसमें पंचायत के दो वार्ड भी आते है । ग्राम में 70 से 80 परिवार रहते है,लेकिन उक्त ग्राम के लोगो जहां रहते है वो जमीन वन ग्राम की है उसे राजस्व की घोषित की जाए ।

गल्लाखेड़ी में राजस्व ओर वन ग्राम दोनों की भूमि आती है । ग्वाला की सरपंच आरती बामनिया ने गल्लाखेड़ी ग्राम को भी राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की है । इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा ।

जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम गोदी में मांगलिक भवन में टीन शेड एवं इंटर विधानसभा के अंतर्गत हर्राजखेड़ा से गोदी तक मार्ग निर्माण की मांग,प्रधानमंत्री आवास प्रदाय कराने,पिता जी की हृदय घात से मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता प्रदाय कराने,ग्राम सतबड़ा में वनभूमि से दखल किए गए कृषकों को पुनः वन भूमि प्रदाय कराने,नवीन विद्युत कनेक्शन प्रदाय कराने,छापरी देवकी ग्राम के 24 निवासरत परिवारों हेतु ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,ग्राम उदयपुर जागीर में सड़क निर्माण कराने,पुराना आष्टा हनुमान गढ़ी हुसैनपुर खेड़ी पहाड़ी आश्रम पर प्रवचन हेतु हॉल निर्माण कराने,

ग्राम पंचायत श्यामपुरा मगरदा से रावत मोहल्ले में सीसी रोड़ निर्माण कराने,म.प्र. की सबसे युवा पर्वतारोही प्रीति परमार को माउंट कोजिउस्को अभियान हेतु सहायता राशि प्रदाय कराने,काबिज वन भूमि का पट्टा प्रदाय कराने, ग्राम धरमपुरी में विधायक निधी से चबुतरा निर्माण कराने,ग्राम जसमत में रामलीला मंडल को राशि प्रदाय कराने,ग्राम पंचायत झिकड़ी मेवाती में निर्माण कार्य कराये जाने,प्रधानमंत्री आवास,आश्रम निर्माण,एवं आर्थिक सहायता देने,ग्राम जीवापुर महोड़िया मेंपुलिया निर्माण एवं मुरमीकरण कराने,मानाखेड़ी केवदुर्गा माता मंदिर में टीन शेड निर्माण हेतु,

ईस्माइल खेड़ी में मुक्तिधाम तक मुरमीकरण कराने,ग्राम गल्लाखेड़ी को राजस्व ग्राम कराये जाये,मानाखेड़ी में माताजी मंदिर चबुतरा निर्माण एवं वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने,लसुड़िया खास में मांगलिक भवन निर्माण,बमूलिया खिंची में नाग महाराज के चबुतरा निर्माण कराने,ग्राम मैना में संत रविदास मांगलिक भवन निर्माण कराने,पति के बैंक खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर पत्नि द्वारा पैसे निकलने पर पति द्वारा पत्नि के खिलाफ कार्यवाही करने की मांगसहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

