‘द ढोलिड़ा गरबा’ आयोजन समिति के अध्यक्ष बने दिग्विजय सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष कृष्णा मंडलोई नियुक्त

आष्टा। माँ अम्बे रानी की आराधना एवं विराजमान होने के पावन अवसर पर पटेल सेलिब्रेशन्स – इवेंट्स बाय अभि के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘द ढोलिड़ा गरबा’ कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह राजपूत को समिति का अध्यक्ष तथा कृष्णा मंडलोई को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

आगामी 22 एवं 23 अक्टूबर को श्री मानस भवन में आयोजित होने वाले ‘द ढोलिड़ा गरबा’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। आयोजन का उद्देश्य माँ अम्बे की भक्ति, गरबा एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा नगरवासियों को एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से जोड़ना है। और इस गरबे का प्रशिक्षण अभी डांस स्टूडियो द्वारा दिया जा रहा है।

समिति गठन के अवसर पर अभिषेक पटेल राजपुत अरविंद राजपूत, अजय मुंडीखेड़ी, यशिका जैन, कृतिका जैन, जयंत मंडलोई, रौनक राजपूत, देवेंद्र राजपूत, कुणाल बैरागी, उदय मेवाड़ा एवं संजू बाबा सहित आयोजन टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top