विजयदशमी महोत्सव समिति अध्यक्ष राजकुमार मालवीय का किया स्वागत-सम्मान, नरेंद्र कुशवाहा ने असत्य पर सत्य की विजय के पर्व की दी अग्रिम शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

आष्टा। नगर के शास्त्री स्कूल स्थित परसराम कॉम्प्लेक्स में रविवार को सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के कार्यालय पर पार्वती नगर अलीपुर क्षेत्र के विजयदशमी महोत्सव समिति अध्यक्ष राजकुमार मालवीय का स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर कुशवाहा समाज के पटेल जगदीश कुशवाहा एवं पटेल दलकिशोर कुशवाहा ने पुष्पमाला पहनाकर तथा साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी नारायण सिंह कुशवाह, संतोष कुशवाहा,

कुशवाहा समाज ग्रामीण अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा (मानपुरा), शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि

भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से समाज को मर्यादा, परिवार के प्रति कर्तव्य और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। विजयदशमी का वास्तविक संदेश तभी सार्थक होगा, जब हम अपने जीवन में भगवान श्रीराम के संस्कारों को अपनाकर समाज में सद्भाव, एकता और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करेंगे।नरेंद्र कुशवाहा ने विजयदशमी महोत्सव के आयोजन में सहयोग राशि प्रदान करते हुए समिति अध्यक्ष राजकुमार मालवीय एवं उनकी पूरी टीम को पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं

सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।धर्म, संस्कृति और परंपराओं का संदेश जन-जन तक पहुंचे — राजकुमार मालवीयविजयदशमी महोत्सव समिति अध्यक्ष राजकुमार मालवीय ने अपने उद्बोधन में धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विजयदशमी हमें सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और संस्कारों को बढ़ावा देना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने महोत्सव के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top