

आष्टा । कल शाम को एक सड़क दुर्घटना में आष्टा नगर के मिलनसार,स्नेही युवक, परमार प्रिंटर्स के संचालक सुनील परमार के दुखद निधन के बाद आज उनके गृह ग्राम हक़ीमाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सुनील परमार की अंतिम यात्रा में शामिल होने ग्राम हकीमाबाद पहुचे ओर सजल नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित कर उनेह अंतिम विदाई दी ।
परमार प्रिंटर्स के संचालक सुनील परमार के निधन से सर्वत्र शोक की लहर छाई रही । आज उनके अंतिम संस्कार में आष्टा सहित पूरे अंचल से सैकड़ो नागरिक,युवा साथी पहुचे ओर सबके चहेते सुनील परमार को सभी ने बड़े ही गमगीन माहौल में अंतिम बिदाई दी एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में विधायक श्री इंजीनियर ने शोकाकुल परिवारजनों को सांत्वना दी एवं भगवान से प्रार्थना की,की दुख की इस घड़ी में परिजनों को संबल एवं दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

थाना जावर पुलिस द्वारा ग्राम टोलका खेड़ा मे हुई भैंस चोरी का 6 घंटो मे किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी आष्टा श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर उनि. संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए ग्राम टोलका खेड़ा मे हुई भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण
दिनांक 30.08.2026 को फरियादी पुरण सिंह पिता बोन्दा जी मालवीय नि. टोलका खेड़ा थाना जावर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्वाड़े का ताला तोड़कर मेरी भैंस व पाड़े को चुरा ले गये है ।
रिपोर्ट पर थाना जावर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर उनि. संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटना में शामिल दो आरोपी परोलिया जोड़ दुकान के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों आरोपी ने मिलकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया। जिन्हे गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर बताया की चोरी की गई भैंस और पाड़े ग्राम टोलका खेड़ा के पास वाले जंगल मे पेड़ से बांध रखी है जिन्हे विधिवत जप्त कर फरियादि को अस्थाई रूप से सौपी गई ।
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी ।
गिरफ्तार आरोपी
- हुकुम सिंह पिता बिहारीलाल गुर्जर उम्र 38 नि. सम्मसखेड़ी थाना पीपलरावा जिला देवास ।
- राजेंद्र पिता सिद्धू गुर्जर उम्र 28 नि. छापरी बड़ोदिया थाना सुन्दरसी जिला देवास।

जप्त मशरूका
- 03 मुर्रा भैंस और 01 मुर्रा नस्ल का पाड़ा कुल क़ीमत 3 लाख 75 हज़ार
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जावर उनि. संतोष विश्वकर्मा,प्रआर. 17 तेजभान सिंह, प्रआर. 668 सुनील वर्मा, आर. 765 नरेंद्र सैंधव, आर. 55 अनिल चौधरी , आर 156 राहुल सूर्यवंशी , आर 592 हेमराज वर्मा,आर 173 सुरेंद्र जमरा,सैनिक 461 लाखन सिंह ठाकुर सैनिक 1202 देवपाल भाटी एवं थाना जावर पुलिस और साइबर सेल सीहोर का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
