

आष्टा। नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पारंपरिक भुजरिया पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर नगर में पर्व की धूम रही और नागरिकों ने एक-दूसरे को भुजरिया भेंटकर सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के मुख्य आकर्षण के रूप में कुशवाह समाज द्वारा श्री कृष्ण मंदिर से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर एक भव्य भुजरिया चल समारोह की शुरुआत की गई। इसी प्रकार यादव समाज द्वारा भाऊबाबा मंदिर से चल समारोह निकाला। यह चल समारोह ढोल-धमाकों और धार्मिक जयकारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ अस्पताल चौराहा पहुँचा। चल समारोह के दौरान पूरा मार्ग श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से सराबोर नजर आया।

नगरपालिका ने किया आत्मीय स्वागत – अस्पताल चौराहे पर नगरपालिका परिषद द्वारा मंच बनाकर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में कुशवाह समाज चल समारोह मे मौजूद पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, डालचंद कुशवाह, माखन कुशवाह, मनीष कुशवाह, दुलीचंद कुशवाह, सुधीर यादव, कमल कुशवाह आदि पदाधिकारियों एवं भुजरिया चल समारोह समिति के प्रमुखों सहित समाजजनों का पुष्प वर्षा कर तथा साफा बांधकर भावभिना स्वागत व सम्मान किया गया।

परंपराएं हमारी संस्कृति की धरोहर – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए भुजरिया पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। आष्टा की यह विशेषता रही है कि यहा सभी त्यौहार मिल-जुलकर और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। कुशवाह एवं यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष निकाला जाने वाला यह भव्य चल समारोह हमारी धार्मिक और सामाजिक परंपराओं को जीवंत बनाए हुए है। उन्होंने समस्त नगरवासियों को भुजरिया पर्व की बधाई व शुभकामनाए भी दीं।

इस अवसर पर भाजपा महिला मौर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खा, पार्षद डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, रवि शर्मा, तेजपाल कल्लू मुकाती, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रुपेश राठौर, भाजपा नेता विशाल चौरसिया, भाजपा नेता सुशील संचेती, एल्डरमेन शिवलाल प्रजापति, अलखनन्दा सोनी, भाजपा नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, मोहित सोनी, सुरेश परमार, आनंद गोस्वामी, जुगलकिशोर मालवीय, मनोहर बैरागी, कमलेश विश्वकर्मा, जीतमल बागवान, सन्नी रॉबर्ट, अलेहरिया जी आदि मौजूद थे।

