
विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई…. जनसुनवाई में पहुचे ग्राम सतबड़ा के ग्रामीण ग्राम में श्मशान निर्माण करने के लिये राशि स्वीकृत करने की मांग का विधायक को सौपा ज्ञापन

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम सतबड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम में शमशान निर्माण करने की मांग का एक मांग पत्र जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर के नेतृत्व में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को सौपा एवं मांग की की,ग्राम सतबड़ा में अंतिम क्रिया कार्य मे काफी परेशानी होती है,ग्रामीणों ने विधायक से मांग की की ग्राम में शमशान निर्माण कराया जाये उसके लिये राशि स्वीकृत की जाये । विधायक ने इस समस्या को हल करने का भरोसा दिया । इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना ।

स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये।

जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में शा०प्रा०शाला अरनिया दाऊद के जीर्णशीर्ण भवन के स्थान पर नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण कराने,

खेड़ापति नवग्रह मंदिर आष्टा मंदिर प्रांगण निर्माण हेतु स्वीकृति हेतु।सिद्वार्थ हास्पिटल आष्टा द्वारा मरीजनगीन पिता श्री रामचंदर आष्टा को सी.एम. स्वैच्छानुदान से जारी किए जाने वाली राशि नहीं देने संबंधी शिकायत, मारपीट होने पर घायल हो जाने पर आर्थिक सहायता हेतु,सेंधव क्षत्रिय धर्मशाला ग्राम उरली निर्माण कार्य हेतु राशि देने,आवासीय मकान के सामने से अतिक्रमण मुक्त कराने,सफाई कर्मचारी का वेतन वृद्धि संबंधी समस्या हल करने,शासकीय तालाब खानदौरापुर का पूर्व की भांति मछली पालन की अनुमति प्रदान कराने,खजूरिया जावर एवं चुपाड़िया में मुरमीकरण हेतु राशि देने,

ग्राम हर्राजखेड़ी में पदस्थ रोजगार सहायक का अन्यत्र स्थानान्तरण बाबत,शासकीय स्कूल की बाउण्डरीवाल निर्माण कराने,शक्तिमाता ओटला निर्माण ग्राम आनन्दी पुरा में कराने,पपनास नदी पर घाट आनन्दीपुरा में निर्माण कराने, श्रीराम मंदिर अतरालिया जावर में टीन शेड निर्माण कराने,पिछले 06 माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने संबंधी शिकायत,रामपुरा कलॉ में टीन शेड निर्माण कराने,नवीन आबादी बरखेड़ा में विद्युत कनेक्शन प्रदाय कराने, गुरड़िया वर्मा में मांगलिक भवन, प्रजापति समाज, मालवीय समाज राठौर समाज हेतु धर्मशाला निर्माण कराने,ग्राम पांगरी में पेयजल हेतु

नवीन टेंकर देने,ग्राम सतबड़ा में मुक्तिधाम निर्माण कराने,ग्राम कुमड़ावदा से मैना जोड़ तक जर्जर सड़क निर्माण कराने,बजरंग व्यायाम शाला मेंहतवाड़ा में जीम की सामग्री उपलब्ध कराने, करमनखेड़ी में मुरमीकरण कराने,कान के उपचार हेतु आर्थिक सहायता देने,ट्रेक्टर मालिक एवं ट्रेक्टर चालक पर पुलिस कार्यवाही कराने,कुष्टरोगी सुमित्रा बाई अलीपुर आष्टा को प्रधानमंत्री आवास का लाभ प्रदाय कराने,आगजनी होने पर क्षतिपूर्ति राशि प्रदाय कराने,वाद्ययंत्र की राशि प्रदाय कराने,भूतेश्वर बजरंग व्यायाम शाला हेतु आर्थिक सहायता प्रदाय कराने एवं एक कक्ष का निर्माण कराये जाने, संदीप कुमार (शिक्षक)

गंभीर सड़क दुर्घटना हो जाने से रूका हुआ वेतन प्रदाय कराने एवं आर्थिक सहायता की मांग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों, मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।


