गौसेवा का अद्भुत उदाहरण: मां पार्वती धाम गौशाला हेतु 11,011 रुपये का दान श्री नामदेव परिवार ने किया

आष्टा। सनातन धर्म में गौ माता को पूजनीय एवं समस्त देवी-देवताओं का निवास माना गया है। इसी पावन भावना को साकार करते हुए नगर की प्रसिद्ध मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माताओं के आहार हेतु भूसे के स्टॉक के लिए वरिष्ठ कपड़ा व्यवसायी श्री सुरेश जी नामदेव (मेना वाले सेठ, महालक्ष्मी कलेक्शन) द्वारा श्रद्धापूर्वक ₹11,011/- की दान राशि प्रदान की गई। यह दान राशि गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष श्री संजय सुराणा जी को सौंपी गई, जिससे गौ माताओं के लिए वर्षभर के भूसे का संग्रह किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस गौशाला में 100 से अधिक गौ माताओं की प्रतिदिन सेवा, आहार व्यवस्था, दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं का उपचार एवं गौशाला विकास कार्य निरंतर संचालित हो रहे हैं। “गौ सेवा ही परम धर्म है” की भावना को आत्मसात करते हुए श्री नामदेव द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में वरिष्ठ व्यवसायी गणेश सोनी (बड़ा बाजार) एवं डॉक्टर भगवान दास शुक्ला द्वारा भी प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष एक-एक ट्राली भूसा, स्वयं के वाहन खर्च से गौशाला तक भिजवाया गया,

जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। इसी कड़ी में श्रीमती गायत्री देवी (पति श्री गुलाबचंद खंडेलवाल) द्वारा ₹1100/- तथा किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र ‘शैलू’ मेहता द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री दिलीप कुमार जी मेहता की द्वितीय पुण्यतिथि पर ₹2100/- की दान राशि गौ माताओं के आहार हेतु प्रदान की गई। इस अवसर पर गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद), उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी (पत्रकार), श्रीमती कविता दीदी, रवि कामरिया, एडवोकेट सुनील कचनेरिया,

विपिन सिंगी, महासचिव पंकज यादव, अनिल धनगर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।गौशाला समिति द्वारा सभी दानदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि गौ माताओं की सेवा हेतु आगे आएं और विशेष रूप से आहार हेतु भूसे के स्टॉक में अपना सहयोग प्रदान करें। समिति का मानना है कि आपके छोटे-छोटे सहयोग से गौ माताओं की सेवा, संरक्षण और उपचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top