5 मई 2026 मंगलवार मास प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्थी रहेगी। नक्षत्र ज्येष्ठा दोपहर 12.55 तक रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र दोपहर 12.55 तक रहेगा। दिशाशूल उत्तर में

*मेंष:-* आज का दिन विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे।किसी पर अतिविश्वास भारी पड़ सकता है।
उपाय:- ब्राह्मण को तुलसी की माला दें

**वृष:-* आज उत्साह व ऊर्जा के साथ सुबह से दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आगमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है।
उपाय:- बरगद के वृक्ष पर कच्चा सुत अर्पण करें

*मिथुन:-* आज धार्मिक,सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में कार्य प्रगतिशील होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा।  सुंदर जगह पर पर्यटन का   पूरे दिन को आनन्दमय बना देगा। जीवनसाथी से विवाद न करे।
उपाय:-  हाथी की तस्वीर अपने पॉकेट में रखें

*कर्क:-* आज पूरा दिन परिश्रम के अनुपात में दोगुना लाभ आपको मिल सकता है। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ लाभ की  संभावना है।
उपाय:- सफेद वस्त्र धारण करें

*सिंह:-* आज मन मे उदाशीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धन हानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।
उपाय:-नौ बेल पत्र पार्वती जी पर अर्पण करें

*कन्या:-* आज घर के सदस्यों के साथ जरुरी चर्चा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढ़ेगा
उपाय:- देव स्थल पर सेवाकरें

*तुला:-* आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। खुद पर संयम रखें।  धन संबंधित लेन-देन में अनुकलता रहेगी। मानसिक रूप से  स्वस्थ रहेंगे।
उपाय:- मंदिर में अखंड श्रीफल रखें

*वृश्चिक:-* आज  स्नेहीजन और मित्रों के समाचार आपको खुशी देंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।दान धर्म मे मन लगेगा।
उपाय:- गीता जी मंदिर में दे

*धनु:-* आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। धन व वस्तु की चोरी की सम्भवना है। ईष्टदेवता का नामस्मरण और आध्यात्मिकता का अनुसरण इन समस्याओं का निवारण है।
उपाय:- देवी मंदिर में नीली चूड़ियां अर्पण करें

*मकर:-* आज नियति आज आप पर मेहरबान है। भाग्य आपका प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।
उपाय:- श्री गायत्री चालीसा का पाठ करें

*कुम्भ:-* आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। नए कार्यों का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं।
उपाय:-कुशा श्रीविष्णु पर अर्पण करे

*मीन:-* आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंता रहित होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आज आपके भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है।
उपाय:- लाल धागा अपने सीधे हाथ में बांधे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top