

आष्टा:- गोविन्दम उत्थान सेवा समिति एवं करणी सेना परिवार के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर भोपाल हाईवे सांवरिया रेस्टोरेंट पर 11 जोडो का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजक ठाकुर रूप सिंह राजपूत, शेर सिंह राजपूत, सूरज सिंह राजपूत, शुभम सिंह, श्याम सिंह राजपूत ने विवाहित कन्याओं का कन्यादान किया तथा अपने स्वयं के व्यय से कन्यादान सामग्री एवं सामूहिक भोज दिया। सकल हिंदू समाज ने इस अनूठे आयोजन के लिए समस्त आयोजको का सम्मान किया तथा

समाज में हो रहे खर्चीले वैवाहिक आयोजनो के विपरीत सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। सकल हिंदू समाज आष्टा के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, संरक्षण मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजू गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह परमार, शैलेन्द्र सिंह परमार, संतोष मालवीय ने आयोजकगण का सम्मान किया तथा इस अनूठे आयोजन के लिए उनके सेवा कार्याे की सराहना की। इस अवसर पर मांगीलाल सिसौदिया, निर्मलदास बैरागी, पवन सुराणा, लखन सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

