केंद्र और मप्र में आपकी सरकार है इसलिये विकास की चिंता ना करे, हर ग्राम, नगर का होगा सम्पूर्ण विकास-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, ग्राम भीलखेड़ी सड़क में विधायक ने 15 लाख से बनने वाले सीसी रोड का किया भूमिपूजनमहिलाओं को वितरित किये हितलाभ

आष्टा । केन्द्र ,राज्य और ग्राम में ट्रिपल इंजन की सरकार के होते हुए आप सब विकास की चिंता ना करे,आपका विधायक गओपलसिंह इंजीनियर आष्टा से लेकर भोपाल तक ओर जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक प्रयास करेगा और विकास की सौगातें लायेंगे । अभी 12 अप्रेल को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने आष्टा को 200 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात दी और मंच से करोड़ो के विकास कार्यो की घोषणा की । इस लिये आपकी सरकार के होते हुए विकास की चिंता ना करे,हर ग्राम,नगर का सम्पूर्ण विकास होगा ।

उक्त उदगार ग्राम भीलखेड़ी सड़क ग्राम में 15 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहे । ग्राम पहुचने पर ग्रामीणों ने ढोल ढमाकों के साथ विधायक की भव्य अगवानी कर स्वागत किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आज का दिन महिलाओं के नाम है क्योंकि आज देश की आधी आबादी को लोकसभा,विधानसभाओं में 33% आरक्षण महिलाओं को मिले को लेकर लोकसभा में बिल प्रस्तुत हुआ है । इसके पहले पंचायतों,नगरीय निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया था उसी का परिणाम है कि आज ग्रसम पंचायत भीलखेड़ी की सरपंच सविता किशोर चिंतामण है ।

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में आष्टा को लगातार विकास की सौगातें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री जी ने 200 करोड़ के विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर सौगातें दी,आष्टा जावर को नवीन सांदीपनि विद्यालय मिले,कोठरी को भी मिलेगा । प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व मेंसबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के साथ मप्र 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित मप्र के लक्ष्य को लेकर लगातार आगे बढ़ रहा है,लगभग ढाई वर्ष से अधिक के कार्यकाल में आष्टा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ के विकास कार्य हुए है । क्षेत्र के सभी ग्रामो में साफ,स्वच्छ पानी प्रत्येक नागरिक को मिले इसके लिये क्षेत्र में 14 सो करोड़ की जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर को नल से जल योजना प्रगति पर है ।

इससे 283 ग्राम लाभांवित होंगे । कोठरी में अमृत-2.0 के तहत कोठरी में 1 करोड़ 14 लाख की लानत से पेयजल योजना का भूमिपूजन हो गया है,कोठरी का जल संकट भी जल्द दूर होगा । आपने किया है,इससे कोठरी का जल संकट हल होगानगर परिषद जावर में अमृत-2.0 के तहत आज करीब 03 करोड़ की लानत से आज आपके द्वारा भूमिपूजन किया है,इससे जावर के विकास को गति मिलेगी । जल्द ही आपको नर्मदा मैय्या का जल भी उपलब्ध कराएंगे फिर आपको नेमावर जाने की जरूरत नही होगी यही नर्मदा स्नान हो जायेगा । सिंचाई के क्षेत्र में वृध्दि को लेकर क्षेत्र को नर्मदा पार्वती लिंक योजना जो कि ढाई सौ करोड़ की है का कार्य अंतिम चरण में है इस ही वर्ष के अंत तक हर खेत तक नर्मदा का पानी पहुचे ये लक्ष्य है । इससे क्षेत्र में एक लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई का रकबा बढेगा,किसानों की आय में वृध्दि होगी,किसान भाई फिर दो की जगह तीन फसल पैदा कर अपनी आय में वृध्दि करेगा । क्षेत्र हरा भरा होगा ।

इस योजना से लगभग 268 ग्राम लाभान्वित होंगे । विधायक ने कहा कीविधायक निधि से करीब 100 ग्राम पंचायतों में टैंकर दिये है,शेष को भी जल्द देंगे नई बनी पंचायतों में पंचायत भवन स्वीकृत हुए है एवं ग्रामो में मांगलिक भवन स्वीकृति प्राप्त हो गई है । दो वर्ष में विधायक निधि 5 करोड़ से पूरे विधानसभा क्षेत्र में नागरिको की मांग पर विकास के कार्य कराये गये है ।कार्यक्रम में मंडल कोठरी के अध्यक्ष देवजी पटेल,कोठरी नप के अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति,जनपद सदस्य कैलाश पटेल,सरपंच सविता किशोर चिंतामण,भगवानसिंह,लखन भाई,राधेश्याम जी,कमल बागवान,कुमेर भैय्या,सहित सभी जनप्रतिनिधि उपस्तिथ रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top