

खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान दूधिया रोशनी से होगा संपूर्ण जगमग नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने किया फ्लड लाइट्स का शुभारंभआष्टा। स्थानीय खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नगरपालिका ने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी खेल मैदान पर स्टेडियम फ्लड लाइट्स का भव्य शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा किया गया।

परिषद की एकजुटता से धरातल पर उतरी योजना – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरपालिका द्वारा विगत माह विशेष प्रस्ताव लाया गया था। परिषद की बैठक में सभी पार्षदों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया, जिसके बाद द्रुत गति से फ्लड लाइट्स लगाने का कार्य पूर्ण हुआ।नन्हे खिलाड़ियों के बीच हुआ शुभारंभ – कार्यक्रम का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा

मुख्य बटन दबाकर किया गया। जैसे ही हाई-मास्ट लाइट्स की रोशनी से पूरा मैदान जगमगाया, वहां उपस्थित नन्हें-मुन्नंे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के चेहरे खिल उठे। सभी ने एक स्वर में तालियां बजाकर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने खिलाड़ियों को संबाबेधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य शहर की खेल प्रतिभाओं को हर संभव सुविधा प्रदान करना है। फ्लड लाइट्स लगने से अब खिलाड़ी दिन के साथ-साथ रात्रि में भी अभ्यास कर सकेंगे, जिससे उन्हें बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।

यह सौगात नगर के भविष्य इन नन्हें खिलाड़ियों को समर्पित है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ मैं स्वयं भी एक खिलाड़ी रह चुका हूं, खिलाड़ियों की सुख-सुविधाओं से भलीभांति परिचित हूं।रात्रि कालीन खेलों को मिलेगा बढ़ावा – श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान पर फ्लड लाइट्स लगने से अब शहर में रात्रि कालीन क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। स्थानीय कोच और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने नगरपालिका के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे खेल जगत के लिए एक मील का पत्थर भी बताया है। शुभारंभ अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद एवं ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रवि शर्मा, सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, संयोजक मुकेश नामदेव, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष भूरू मुकाती, कोच अमित बिल्लौरे, लखन साहू, बलवीरसिंह ठाकुर, रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
