आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का धूमधाम से मना जन्मोत्सव,मंदिरों में पहुचकर भगवान के दर्शन,पूजन,अभिषेक,माँ पार्वती का पूजन कर चुनरी अर्पित की,विद्यासागर गोसंवर्धन केंद्र पहुच कर गौमाता का किया पूजन,गौशाला में विधायक जी ने अपने जन्मदिन पर एवं मप्र के स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपणक्षेत्र की जनता का आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है-गोपालसिंह इंजीनियर

आष्टा । आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का जन्मोत्सव आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिको,आशीर्वाददाताओ,भाजपा के आठो मंडलो के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया गया । आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सीहोर के विधायक श्री सुदेश राय,निगम अध्यक्ष श्री रवि मालवीय,सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेश मेवाडा,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र मेवाडा,सीहोर नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर,आष्टा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,नपा अध्यक्ष रायसिंह मेवाडा,विप्र वैदिक मंडल के सभी गुरुजी,सतनगरी आश्रम के गुरुजी छबीलदास जी,

खामखेड़ा जत्रा धाम के गुरुजी,मिठ्ठूपुरा सरकार,श्री उद्दवदास जी महाराज,श्री मोहितराम जी पाठक,सहित आष्टा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,सभी समाज प्रमुखों,महिला मंडलो की बहने,हिन्दू उत्सव समिति,सकल समाज,व्यापार महासंघ,व्यापारी संगठनों,मठ मंदिरों की समितियों, पत्रकारों,भाजपा के कार्यकर्ताओ,प्रदेश,जिला,मंडलो के पदाधिकारियों ने गोकुलधाम पहुंचकर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का ऐतिहासिक स्वागत सम्माम कर स्मृति चिन्ह भेंट किये । अपने स्वागत सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियरकहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है ।

आपका बेटा, आपका भाई आपकी सेवा के लिये हर समय तैयार है ।आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सर्व प्रथम विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद देने पहुचे विप्र वैदिक मंडल के सभी गुरुजियों का विधायक इंजीनियर ने शाल ओढ़ा कर स्वागत,सम्मान कर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर का जन्मोत्सव आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उत्साह उमंग के साथ विधायक का जन्मोत्सव मनाया ।

आज प्रातः 8:00 बजे विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर अपने जन्मोत्सव पर दिन की शुरुआत सर्वप्रथम राधाकृष्ण मन्दिर जगदीशवर धाम मंदिर,गणेश मंदिर,श्री भेरू जी मंदिर बड़ा बाजार,श्री शंकर मन्दिर पहुंचकर भगवान के दर्शन पूजन पाठ एवं अभिषेक किया एवं पार्वती मैय्या का पूजन कर माँ को चुनरी अर्पित की । अपने जन्मदिन पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की जीवनदायिनी माँ पार्वती नदी के घाट पर पहुंचकर मां पार्वती जी का पूजन कर उन्हें चुनरी अर्पित कर आष्टा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की,पार्वती का पूजन शंकर मन्दिर के महंतश्री हेमन्तगिरी जी ने सम्पन्न कराया ।

पार्वती मैय्या की पूजन के बाद विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर श्री विद्यासागर को संवर्धन केंद्र हकीमाबाद गौशाला पहुंचे जहां पर श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष आनंद जैन एवं गौशाला के अध्यक्ष लड्डू के नेतृत्व में दिगम्बर जैन पंचायत ने विधायक जी का स्वागत और सम्मान किया गया यहां पर विधायक जी ने अपने जन्मोत्सव पर गौ माता का पूजन कर उन्हें गो ग्रास गुड व अन्य सामग्री खिलाकर उनका भी आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर समाज की मांग पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने गौशाला में घांस कटिंग मशीन के लिए 05 लाख रुपये देने की घोषणा की ।

यहां के बाद विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का बायपास चौराहा, चौपाटी ,अलीपुर, जनपद चौराहे पर तुलादान , रेस्ट हाउस के सामने हनुमान मंदिर परिसर में 51 फिट ऊंची लगने वाले हनुमान जी प्रतिमा स्थल का भूमिपूजन,रामदेव मन्दिर मीरपुरा,सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति द्वारा फल वितरण,लैब का शुभारंभ,अर्जुन ठाकुर मित्र मंडल,कृष्णशय गौशाला में गौपूजन,अवंतिका होटल के अर्जुन प्रजापति,बायपास ग्रुप के कमल मालवीय,हरिओम रेस्टोरेंट,अम्बाराम मालवीय मित्र मंडली,गैलेक्सी बिल्डर्स,गगन खत्री-कमलेश विश्वकर्मा मित्र मंडली,नगर भाजपा अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया,कालू भट्ट,श्रीराम मंदिर,सीतलामाता मन्दिर समिति,हिन्दू उत्सव समिति,सकल समाज,

दाउदी बोहरा समाज,मुस्लिम समाज,श्वेताम्बर जैन समाज,किला,गंज मन्दिर,होटल व्यापारी संघ अध्यक्ष सौरभ जैन,इंजीनियर मयूर जैन,धाड़ीवाल परिवार,सुमित मेहता मित्र मंडली,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु जैन, अवनीश पिपलोदिया मित्र मंडल, मेहरबान सिंह मेवाडा, दीपक ठाकुर,राजेश मेवाडा, सुरेश परमार मित्र मंडल एवं अर्जुन ठाकुर वं मोहम्मदी भाई मित्र मंडल,कर सलाहकार संगठन,विजय देशलहरा मित्र मंडली,सहित अनेकों संगठनों ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत सम्मान तुलादान किया ।

विधायक के जन्मोत्सव पर आज पूरा नगर बधाई के फ्लैक्स, होर्डिंग्स, से सजाया गया था । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर मित्र मंडली एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मोत्सव कार्यक्रम का गोकुलधाम गार्डन में आयोजन किया गया था, यहां पर प्रात 12:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक जन्मोत्सव का कार्यक्रम चला । जिसमें आष्टा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं वरन आसपास के जिलों से भी सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि पहुंचे और उन्होंने विधायक जी का स्वागत सम्मान किया । अपने जन्मदिवस पर विधायक श्री इंजीनियर ने हनुमान प्रतिमा निर्माण स्थल अलीपुर में 05 लाख की राशि देने की घोषणा की ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top