

आष्टा । भारत सरकार की हर घर-नल से पेयजल पहुचाने की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन के तहत आष्टा-रानीपुरा समूह जल प्रदाय योजना से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 282 ग्रामो के नागरिको को नर्मदा मैय्या का पेयजल उपलब्ध कराने की योजना का तेजी से कार्य प्रगति पर है । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के सार्थक प्रयासों का परिणाम इस गर्मी तक सार्थक होने की पूरी उम्मीद है । उक्त योजना के तहत चल रहे कार्यो की विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जल निगम के अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठक कर निगाह रखे हुए है ।

जल निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बताया गया कि उक्त योजना के तहत चल रहे कार्य लगभग 80% पूर्ण हो गये है,शेष कार्य भी प्रगति पर है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया की भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के तहत सरकार का लक्ष्य है की प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त मात्रा में साफ,स्वच्छ,शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये । जल जीवन मिशन के तहत हर घर-नल से पेयजल उपलब्ध कराये जाने के लिये सीहोर जिले के लिये 1478 करोड़ की उक्त आष्टा-रानीपुरा समूह जल प्रदाय योजना से सबसे बड़ा लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 282 ग्रामो को मिलेगा ।

विधायक इंजीनियर ने बताया की नर्मदा किनारे स्तिथ मंडी ग्राम में इंटेकवेल का निर्माण किया गया है । यहा से 27 किमी दूर लाड़कुई में मंडी से आने वाले पानी को शुद्ध किये जाने हेतु फिल्टर प्लांट बनाया गया है । कोसमी-नादान ग्राम में दो पम्पिंग स्टेशन बनाये गये है,जहाँ से पानी पम्प कर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुराड़िया रूपचंद एवं खामखेड़ा जत्रा में बनी दो बड़ी पानी की टंकी जो 815 किलो लीटर एवं 1025 किलो लीटर क्षमता की बन रही है उसमे पानी का स्टोरेज किया जायेगा और यहा से सभी 282 ग्रामो में पेयजल वितरण हेतु 90 पानी की टंकियों तक पानी भेजा जायेगा और इन टंकियों से ग्रामो के घरों तक जल वितरण होगा ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया की आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुराड़िया रूपचंद में जो 815 किलो लीटर की पानी स्टोरेज क्षमता की बड़ी टंकी बनेगी वहां से रूपेटा ग्राम में बनी 625 किलो लीटर क्षमता की टंकी को भरा जायेगा और यहा से 60 ग्रामो को पाइप लाइन के माध्यम से पानी दिया जायेगा । खामखेड़ा जत्रा में जो 1025 किलो लीटर क्षमता की बड़ी पानी की टंकी बनी है यहा से अन्य ग्रामो में बनी पानी की टंकियों को भरा जायेगा और उन टंकियों से ग्रामो के घरों तक जल वितरण किया जायेगा । इस बड़ी महत्वपूर्ण योजना में आष्टा विधानसभा क्षेत्र में 90 पानी की टंकियों का निर्माण होना है,इसमें से अभी तक लगभग 70 से अधिक टंकियों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है शेष टंकियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।

वन ग्रामो को भी इस योजना का लाभ मिले उसमे जो भी बाधाए थी उनको दूर कर भारत सरकार के वन विभाग से एनओसी हो जाने से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 12 वन ग्रामो के रहवासियों को भी इस योजना के तहत हर घर-नल से पेयजल उपलब्ध होगा । 12 वन ग्रामो में से 06 वन ग्राम श्यामपुरा मगरदा,गोविन्दपुरा, पीथापुरा, सामरी बोन्दा,कातला ओर झिकडी जावर में पानी की 06 टंकियों का निर्माण होगा यहा से सभी 12 वन ग्रामो को पाइपलाइन के माध्यम से जल वितरण किया जायेगा । जिन ग्रामो में पीएचई ने कार्य पूर्ण किया है,जहाँ पीएचई की टंकी बनी है,उन टंकियों में इस योजना के तहत पानी भरा जायेगा और जल वितरण होगा ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया की इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 55 लीटर पेयजल दिया जायेगा । पूरे जिले के करीब 90 हजार परिवार इस योजना से पेयजल प्राप्त करेंगे ।इस योजना में जो पानी की टंकियों का निर्माण हुआ है वो ग्राम की जनसंख्या के हिसाब से बनाई गई है । सबसे छोटी टंकी 450 किलो लीटर क्षमता की ओर सबसे बड़ी 450 किलो लीटर क्षमता की बनाई गई है । भेरुन्दा के मंडी ग्राम से आष्टा तक इस योजना का लाभ ग्राम ग्राम पहुचे इसके लिये 130 किमी सीधी मेनलाइन बिछाई गई है ।

इस योजना की एक ओर खास बात यह है की प्लांट से एक नई तकनीक के माध्यम से स्काडा सिस्टम का उपयोग किया जायेगा जिसके तहत मोबाइल-कम्प्यूटर की सहायता से सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं टंकियों को कंट्रोल एवं उनको मॉनिटर किया जायेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उक्त योजना का लाभ आष्टा को दिलाने के प्रति भारत सरकार एवं मप्र सरकार का क्षेत्र के सभी नागरिको की ओर से आभार व्यक्त करता हु ।