

(आष्टा)ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को आष्टा विकासखण्ड में ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विकासखंड स्रोत समन्वयक अजब सिंह राजपूत द्वारा की गई। बैठक का संचालन सुमन स्वर्णकर (जिला प्रभारी, मिशन अंकुर टीम) द्वारा किया गया।बैठक में आष्टा ब्लॉक के विकास खंड अकादमिक समन्वयक ने अपने-अपने विभागीय घटकों (कॉम्पोनेन्ट) पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक के दौरान आष्टा विकासखण्ड की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी माह के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफ एल एन) को सुदृढ़ करने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। प्रमुख बिंदु निम्नानुसार हैं—पहली कक्षा अधिक से अधिक नामांकन किया जाना सुनिश्चित करने के साथ साथ, शाला त्यागी बच्चों का सर्वे कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। विद्यालय स्तर पर बच्चों के लिए एफ एल एन पुस्तकों का वितरण समस्त प्रवेशित बच्चों को समय सीमा किया जाना सुनिश्चित करे

एवं जनशिक्षा केंद्र स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से सामग्री का समायोजन कर कमी-पूर्ति में संतुलन बनाया जाएगा। शिक्षक मार्गदर्शिका एवं वर्कबुक के प्रभावी उपयोग हेतु कम प्रदर्शन वाले एफ एल एन शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जनशिक्षकों के लिए मेंटरिंग प्रोटोकॉल एवं फीडबैक प्रक्रिया पर ब्लॉक स्तर पर क्षमता-वर्धन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। नवीन सत्र में कक्षा 1-2 में विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे तथा अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित किया जाएगा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अभिभावकों से ऑनलाइन संवाद बनाए रखते हुए बच्चों को डिजिटल पठन-लेखन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।,शेष बचे बच्चों का आधार कार्ड अपडेशन स्थानीय सेंटर पर जाकर कार्य पूर्ण करवाए। ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक के उपरांत, जनशिक्षकों द्वारा संकुल स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी।जिसमें विकास खण्ड अकादमिक समन्वयक मनोहर लाल विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, फूलचंद सांकले, देवजी मेवाड़ा एवं श्रीमती शालिनी सरासिया समस्त जनशिक्षक उपस्थित रहे।
