

आष्टा, 11 जून 2026। शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत नौनिहालों को अब और अधिक स्वादिष्ट, ताजा व पोषणयुक्त मध्याह्न भोजन मिलेगा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत गुरुवार को आष्टा विकासखंड के सभी जनशिक्षा केंद्रों पर रसोइया सह सहायिकाओं का एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विकासखंड स्रोत समन्वयक अजब सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनशिक्षकों ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई। पीएम पोषण प्रभारी फूल चंद्र सांकले द्वारा सभी जनशिक्षकों को एक दिन पूर्व ही प्रशिक्षित किया जा चुका था।

इन 6 बिंदुओं पर रहा फोकस- प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को गुणवत्ता और सुरक्षा के मानकों से अवगत कराया गया:1. *व्यक्तिगत स्वच्छता:* हाथों की सफाई, एप्रन-कैप अनिवार्य, तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध। 2. *रसोई की सफाई:* बर्तन-स्टोव की दैनिक सफाई, कीट नियंत्रण पर जोर। 3. *खाद्य सामग्री:* FSSAI प्रमाणित एगमार्क सामग्री व फोर्टिफाइड चावल-दाल का उपयोग। 4. *पोषणयुक्त भोजन:* साप्ताहिक मेन्यू का पालन, हरी सब्जियां व किचन गार्डन को बढ़ावा। 5. *सुरक्षा उपाय:* गैस सिलेंडर की नियमित जांच, अग्निशमन यंत्र की जानकारी। 6. *वितरण व्यवस्था:*

भोजन परोसने से 30 मिनट पहले SMC सदस्य व शिक्षक द्वारा चखना अनिवार्य, बच्चों के हाथ साबुन से धुलवाकर बिना भेदभाव भोजन परोसना।*बीआरसीसी ने दिए सख्त निर्देश* बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत ने रसोइयों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन ताजा, स्वादिष्ट एवं निर्धारित मेन्यू अनुसार ही बनेगा। उन्होंने कहा कि भोजन बनाने से पूर्व छात्रों की संख्या शिक्षक से लेना अनिवार्य है। रसोई में केवल अधिकृत रसोइया एवं प्रभारी शिक्षक ही प्रवेश कर सकेंगे। साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश एवं पत्र क्रमांक 60 दिनांक 26.03.2026 के पालन में हुआ। प्रशिक्षण में जगदीश प्रसाद मालवीय, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, लखन लाल जोमर, कमल किशोर वर्मा, सुरेश कुमार राठौर, लखन सिंह ठाकुर, गजराज सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, केदार सिंह परमार, एलम परमार, करन सिंह, अकेसिंह ठाकुर, शिवनारायण वर्मा, राजेंद्र सिंह ठाकुर सहित सभी जनशिक्षकों ने अपने-अपने केंद्र पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जनपद शिक्षा केंद्र के बीएसी भी आवंटित केंद्रों पर मौजूद रहे।

आष्टा, 10 जून 2026। नवीन शिक्षा सत्र 2026-2027 के सफल संचालन एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बुधवार को स्थानीय सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नितिन कुमार टाले, आष्टा ने की।बैठक में छात्र मैपिंग, यू-डायस प्लस पोर्टल पर प्रविष्टि, क्षतिग्रस्त शाला भवनों की मरम्मत, अपार आईडी जनरेशन, छात्रों के आधार कार्ड अद्यतन, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शाला से जोड़ने, ‘हमारे शिक्षक’ ऐप से शिक्षक उपस्थिति, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान,

निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण, एफ.एल.एन. गतिविधियों एवं पी.एम. पोषण, गणवेश व साइकिल वितरण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।एसडीएम ने बैठक में उपस्थित समस्त संकुल प्राचार्य, बी.ए.सी. एवं जनशिक्षकों को निर्देशित किया कि समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।विकासखंड स्रोत समन्वयक अजब सिंह राजपूत को निर्देश दिए गए कि जिन जनशिक्षा केंद्रों पर कार्यों में प्रगति संतोषजनक नहीं है, उन जनशिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव भेजें। साथ ही सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने तथा कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले जनशिक्षक एवं संकुल प्राचार्यों को एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

आपार आई डी पर विशेष फोकस किया जाए।बैठक के दौरान प्राचार्यों द्वारा रखे गए सुझावों का त्वरित निराकरण भी किया गया।इस अवसर पर बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत, प्राचार्य सितवत खान , गोरी शंकर वर्मा, कमल सिंह मालवीय, कल्याण सिंह ठाकुर बीएससी देवजी मेवाड़ा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, मनोहर लाल विश्वकर्मा,नारायण सिंह मेवाड़ा फूलचंद सांकले श्रीमती शालिनी सरासिया जनशिक्षक शिवनारायण वर्मा ,ज्ञान सिंह मेवाड़ा,केदार सिंह परमार, अकेसिंह ठाकुर,एलम परमार राजेंद्र सिंह ठाकुर बहादुर सिंह ठाकुर मुकेश कुमार चित्तौड़ा सहित समस्त संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक एवं बी.ए.सी. उपस्थित रहे।

