

आष्टा । भीषण गर्मी में ग्रामो के नागरिको को जल संकट का सामना ना करना पड़े एवं पंचायत द्वारा जल संकट की स्तिथि में टैंकरों से घरों तक पानी पहुचा सके इसको लेकर चिंतित आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अभी तक 144 ग्राम पंचायतों में से करीब 110 पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध करा दिये है । शेष रही पंचायतों में से आज विधायक कार्यालय से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी सरपंचों,मंडल अधयक आदि की उपस्तिथि में आष्टा विधानसभा की 6 ग्राम पंचायतो ग्राम पंचायत गुराड़िया वर्मा, लाखिया, भवंरा,

आनंदीपुरा, खड़ी हाट, बगड़ावदा को पेयजल (फायर फाइटर) टैंकर प्रदान कर केसरिया ध्वज दिखा कर रवाना किये गये । अब इन टैंकरों के माध्यम से ग्रामवासियों को सुलभता से जल मिल सकेगा एवं गर्मी के मौसम में आने वाली पानी की समस्या दूर होगी। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिओम पिंटू परमार,सुशील संचेती,आनंदीपुरा सरपंच सजन सिंह,खड़ी हाट के सरपंच मनोहर सिंह पटेल,बगड़ावदा सरपंच बबीता बाई रामचन्दर परमार, गुराड़िया वर्मा सरपंच फुल्लू सोमा ,भवंरा सरपंच हरिओम पिंटू परमार,लाखिया सरपंच श्रीमति अलका बाई/हरिसिंह आदि उपस्तिथ रहे । ग्राम पंचायतों को टैंकर दिये जाने पर सभी सरपंचों ने विधायक का सम्मान कर आभार व्यक्त किया ।



