जावर क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से 1 व्यक्ति हुआ गम्भीर रूप से घायल, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

सीहोर जिले के थाना जावर क्षेत्र में देवास – भोपाल रोड पर डोडी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02-06 -2026 को देर रात्रि 12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जावर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 153 रवि मेवाड़ा एवं पायलेट प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल आष्टा में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top