आष्टा क्षेत्र में काले हिरण एवं नीलगायो के विचरण से किसान परेशान, किसानों की पीड़ा को लेकर विधायक ने पीसीसीएफ से की भेंट, कालापीपल की तरह आष्टा क्षेत्र में भी इन्हें पकडने का शुरू हो अभियान, विधायक ने सौपा मांग पत्र

आष्टा । शाजापुर वन मंडल के कालापीपल क्षेत्र के किसान जिन काले हिरणों,नील गायो के खेतो में घुसने,किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुचाने की समस्या से परेशान होते है,उस ही समस्या से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम के किसान भाई, हिरणों,नीलगायों,जंगली सुअरों के खेतों में घुसने,खड़ी फसलों को नुकसान पहुचाने की समस्या से परेशान होते है । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जो कि हर बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित करते है, जनसुनवाई में कई ग्रामो की किसान भाईयों ने इन वन्यजीवों को पकड़ कर निकट के किसी वन्य क्षेत्र में छुड़वाने की मांग पर

आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने क्षेत्र के अन्नदाता किसानों की उक्त बड़ी समस्या को लेकर पीसीसीएफ(वन्यजीव) डॉ. स्मिता राजोरा से भेंट की एवं चर्चा के दौरान विधायक श्री इंजीनियर ने क्षेत्र के किसान किस तरह वन्य जीवों हिरण, नीलगाय, जंगली सुअरों के कारण परेशान होते है,उनकी खड़ी फसलों को उक्त वन्यजीव किस तरह खेतो में घुस कर फसलों को नुकसान पहुचाते है, से अवगत कराते हुए मांग की , की जिस तरह हालही में शाजापुर वन मंडल के कालापीपल क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीका से टीम बुला कर हिरन,नीलगाय सहित

अन्य वन जीवो को सुरक्षित रूप से पकड़ाया गया और उनेह वन्य अभ्यारण में छोड़ा गया उसी तरह का अभियान आष्टा विधानसभा क्षेत्र के उन ग्रामो में भी चलाया जाये जिस क्षेत्र के किसान इन वन्य जीवों से परेशान है,ताकि किसानों को बड़ी राहत मिल सके । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने उक्त समस्या को लेकर एक मांग पत्र भी पीसीसीएफ डॉ स्मिता राजोरा को सौपा । डॉ स्मिता राजोरा ने आष्टा विधायक द्वारा अपने क्षेत्र के किसानों की उठाई उक्त समस्या को गम्भीरता से सुना एवं भरोसा दिया कि आगे जब भी योजना बनेगी उसमे आष्टा क्षेत्र को भी शामिल किया जायेगा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top