

सीहोर होमगार्ड पुलिस द्वारा अयोजित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सत्र में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनंदना शर्मा द्वारा प्रशिक्षणार्थी नगर रक्षा समिति के सदस्यों से कार्बाइड गन व लैंप के विषय में ज्यादा से ज्यादा जन जागरूकता लाने के लिए सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया। मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इसके निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक लगाई गई है। पुलिस मुख्यालय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एव

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार कार्बाइड गन एव लैंप से होने वाले नुकसान के विषय में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके धमाके से आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है, चेहरा और हाथ जल सकते हैं, कान के पर्दे फट सकते हैं तथा आग और विस्फोट का खतरा रहता है। यदि कोई व्यक्ति कार्बाइड गन बनाते, बेचते या मरम्मत करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। आपको कहीं कार्बाइड गन बनती या बिकती दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, सीएसपी सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा ने नगर रक्षा समिति सदस्यों से अपील की है। सुरक्षित दिवाली, खुशहाल दिवाली।

दीपावली पर्व के दृष्टिगत थाना प्रभारी द्वारा पटाखा व्यापारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

दिनांक 27/10/2026 को आगामी दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी द्वारा पटाखा दुकान संचालकों एवं व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की बिक्री एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा अपनी दुकानों पर अग्निशमन उपकरण एवं रेत-पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें।

दुकानों पर ज्वलनशील सामग्री का अनावश्यक भंडारण न करें तथा पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही करें।इसके साथ ही व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। दीपावली पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सभी व्यापारियों से अपील की गई कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित दीपावली पर्व मनाने में सहयोग प्रदान करें।


