
आष्टा। कन्नौद रोड स्थित शीतल स्वीट्स पर सराफा व्यापारी जनों की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई जिसमे आष्टा के अनुविभागीय अधिकारी श्री दामोदर गुप्ता और नगर निरीक्षक श्री गिरीश दुबे उपस्थिति रहे उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक जागरूकता बैठक आयोजित की जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि सोने व चांदी के भावों में वृद्धि के कारण आए दिन हो रहे चोरी डकैती की घटनाओं को लेकर प्रशासन गंभीर है। मीटिंग में अनुविभागीय अधिकारी श्री दामोदर गुप्ता ने कहा जो व्यापारी हाट बाजार समान लेकर जाते है उन्हें विशेष रूप से ध्यान और सतर्क रहने की जरूरत है। सराफा बाजार में व्यापारी अपनी सहयोग से गार्ड तैनात करे

जिससे कि कोई भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सराफा सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों में कैमरे लगवाने और साथ ही मुख्य मार्ग पर भी कैमरा लगाने के लिए निर्देश दिए ओर कहा कि रात्रि में भी हमे अलर्ट रहने की आवश्यकता है। नगर निरीक्षक श्री गिरीश दुबे ने कहा कि आप की दुकान पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है तो उसकी तुरंत पुलिस को जानकारी दी जाए जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके और अंत में सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गणेश सोनी सचिव धर्मेंद्र सोनी कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनी एवं समस्त व्यापारियों ने मिलकर पुलिस के इस जागरूकता बैठक के लिए स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

आष्टा– नगर के विकाश कार्यो में आज एक ओर अध्याय शामिल हुआ जब आचार्य विद्यासागर संयम कीर्ति स्तम्भ का भूमि पूजन शिलान्यास किया गया नगर के वरिष्ठ समाज सेवी धर्मनिष्ठ बडजात्या परिवार के मंनोज कुमार मनीष कुमार मुकेश कुमार बड़जात्या परिवार द्वारा निर्माण होने जा रहे आचार्य विद्यासागर संयम कीर्ति स्तम्भ समारोह पार्वती नदी तट पांडुकशिला स्थल पर प्रातः 8:30 बजे से पूज्य मुनि श्री संस्कार सागर जी महाराज ससंघ व श्रीपाल भैया जी के सानिध्य में समस्त शिलान्यास विधि क्रिया सम्पन्न हुई

सर्वप्रथम विद्यासागर पाठशाला के बच्चो ने मंगल नृत्य कर मंगलाचरण किया आध्यात्मिक जैन भजन गायक शरद जैन ने संगीत के साथ आचार्य श्री की पूजन सम्पन्न करवाई पूज्य मुनि श्री ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व का महत्व बताया भगवान ऋषभदेव ओर राजा श्रेयांस से दान पर्व की शुरूआत हुई है इस अवसर पर नगर के जन प्रतिनिधिगण भी शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा ने अपने उदभोदन मे कहा कि मुझे आचार्य श्री जी के दर्शन पूजन करने का कई बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है

पूज्य मुनि जनो के चातुर्मास के दौरान भी हमे उनके दर्शन पूजन करने का सौभाग्य मिलता रहता है भूतबलि सागर जी महाराज ने अपने आशीर्वाद देते हुए मुझसे कहा था अपना धर्म संस्क्रति नही छोड़ना हम सबसे पहले हिन्दू है फिर हमारी अलग अलग जाती है गुरु जनो का हम पर बहुत बड़ा उपकार है जो हम उनके बताए मार्ग के अनुसार अपना हर काम करते है नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदगणों के सहयोग से नगर प्रवेश का मुख्य मार्ग अस्पताल चौराहा से बुधवारा मार्ग को हमने आचार्य विद्यासागर मार्ग नाम दिया है ओर जब भी इस वर्ष चातुर्मास हेतु मुनि संघ का मंगल नगर प्रवेश होगा

हम उन्ही के कर कमलों से उस मार्ग का लोकार्पण करेंगे मुनि जनो के आशीर्वाद ओर प्रेरणा से विगत कई दिनों से हम कीर्ति स्थम्भ निर्माण हेतु नगर में उचित जगह की तलाश कर रहे थे ताकि आचार्य श्री की गौरव गाथा का यह कीर्ति स्थम्भ युगों युगों तक उनकी गौरव गाथा गाता रहे और धर्म का प्रचार होता रहे इस लिए हमने रेस्ट हाउस के पास मेंन रोड पर दिगम्बर जैन समाज के आग्रह पर जगह आवंटित की है जिसका आज हम भूमि पूजन शिलान्यास करने जा रहे है साथ ही नदी के घाट का भी सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है

प्राचीन धरोहर पांडुकशिला को भी हम लाल पत्थर से सुरक्षित कर सुंदर बनायेगे में अपनी ओर से विश्वास दिलाता हु नगर के विकास कार्यो में कोई कसर नही रखेंगे इस अवसर पर महेंद्र कुमार राकेश सन्तोष जैन जादूगर परिवार की ओर से समस्त जनो को इक्षु रस का वितरण किया गया समाज के अध्यक्ष आनंद जैन महामन्त्री कैलाश जैन चित्रलोक द्वारा समस्त अतिथि गणो का शाल दुपट्टा से बहुमान किया गयाआयोजन में क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा अध्यक्ष प्रतिनधि राय सिंह मेवाड़ा भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विशाल चोरसिया नगर महामन्त्री

मोहित सोनी गजराज सिंह पार्षद कमलेश जैन कोमल जैन धनरूपमल जैन पत्रकार सुशील संचेती ललित नागोरी लोकेंद्र बनवट पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंघी धर्मेंद्र जैन अरविंद जैन अलीपुर पत्रकार नरेंद्र गंगवाल दिलीप सेठी रमेश जैन आदिनाथ मंनोज जैन सुपर मुकेश बडजातया संदीप जैन चायघर धीरज जैन नीलबड धीरज जैन लड्डू सहित समाज बन्धु माताएं बहने शामिल हुए मंच संचालन सुरेंद्र जैन शिक्षक द्वारा किया गया अंत मे आभार समाज के महामन्त्री कैलाश जैन चित्रलोक द्वारा किया गया