

आष्टा। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के निज कार्यालय पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान माँ भारती की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों और हमले में हताहत हुए नागरिकों को याद कर उन्हें नमन किया गया।वीर जवानों के बलिदान को किया याद – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित उपस्थितजनों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि

पुलवामा का हमला देश के इतिहास का एक काला दिन है, लेकिन हमारे जवानों की शहादत ने पूरे विश्व को भारत की अटूट शक्ति और साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि देश इन वीरों के सर्वाेच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा। मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि – श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों और आम नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने युवाओं से इन शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का आव्हान किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूरण मेवाड़ा, जितेन्द्र बुदासा, लाड़सिंह ठाकुर, वैभव मेवाड़ा, राजकुमार सांवरिया, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।


