अल्प वर्षा से चिंतित किसान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना के जल से क्षेत्र के सभी जलाशयों-बैराजो को भरा जाये, 05 एमसीएम जल प्रतिवर्ष रामपुरा डेम में छोड़ा जाये, आष्टा क्षेत्र के 19 जलाशयों में से 17 जलाशय अल्पवर्षा के कारण है खाली

आष्टा । जब भी क्षेत्र के किसानों,अन्नदाताओं की कोई भी समस्या हो किसान पुत्र आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर हमेशा किसानों के साथ खड़े रहते है । इस वर्ष अल्प वर्षा होने के कारण आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 19 जलाशयों में से करीब 17 जलाशय खाली है,उनमें पर्याप्त पानी नही भरा पाया है । अल्पवर्षा के कारण आष्टा विधानसभा क्षेत्र के खाली 17 जलाशय एवं करीब 34 बैराज किसानों की चिंता का कारण बने है । किसान पुत्र विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने क्षेत्र के किसानों की इस चिंता एवं पीड़ा को समझा और आने वाली रबी की फसलों गेंहू चने की व अन्य फसलो के लिये अन्नदाताओं को पलेवा एवं

सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी जलाशयों एवं वैराजो से मिल सके इसके लिये विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने मप्र के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिख कर मांग की है की आष्टा विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है । इस योजना की जो एजेंसी है उसने अधिकांश स्थानों पर नर्मदा जल वितरण की जांच भी लगभग कर ली है । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से निवेदन के साथ मांग की है की मेरे क्षेत्र के अन्नदाताओं को रबी की फसलों के लिये पर्याप्त पानी सिंचाई हेतु मिले इसके लिये

नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना से आष्टा क्षेत्र के रामपुरा खुर्द परियोजना, झारखेडा गुआ,बागैर,भंवरा, गुराडिया रूपचंद, भंवरी, बमुलिया भाटी, सेवादा, सिद्धिकगंज,मैना,छापर,फूडरा, टीटोरिया, झिकडी मनीरामपुरा,गवाखेड़ा, झंझनपुरा एवं पांचापुरा जलाशय तथा अरनिया जोहरी, गुराडिया कला,पपनास, मोरूखेड़ी,मेहतवाड़ा,कर्मनखेड़ी, इस्माइलखेड़ी,दोनिया, डोडी, भंवरासा, मुरावर ,हर्राजखेड़ी, किलेरामा, टीगरिया,रोलागांव, परोलिया, कालापीपल, धनखेड़ी, बाजखेड़ी, संगमदूधी,भँवरीकला हरनावदा,लाखिया, सियाखेड़ी,मेमदाखेड़ी,अरोलिया,

पटाडा चौहान, लसूडिया, बोरखेड़ा, से शहबाजपुरा, ताजपुरा, देहमत इलाही, मालीखेड़ी बैराज को नर्मदा के जल से पूरे भरे जाये ताकि मेरे क्षेत्र के किसानों को रबी सीजन में फसलों के लिये सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी मिल सके । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के किसानों के साथ साथ आष्टा नगर के नागरिको को एवं रामपुरा खुर्द जलाशय से जुड़े सभी 13 ग्रामो के किसानों को सिंचाई हेतु एवं आष्टा के नागरिको को गर्मी में

पर्याप्त पेयजल मिल सके एवं इसके लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिख कर मांग की है की रामपुरा खुर्द जलाशय में नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना से प्रतिवर्ष 05 एमसीएम जल दिया जाये । ताकि रामपुरा डेम जो आष्टा नगर के नागरिको की भीषण गर्मी में प्यास बुझा सके एवं इस जलाशय से जुड़े सभी 13 ग्रामो के किसानों को भी सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी मिल सके । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है कि उक्त मांग पूर्ण करने हेतु सम्बंधित विभाग को आप निर्देशित करेंगे ऐसी सभी को पूरी उम्मीद है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top