

आष्टा। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद आष्टा द्वारा “सेवा सेतु – सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत नगर के सैकड़ों पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही शासन की मंशा – विधायक गोपाल सिंह इंजीनियरकार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ‘सेवा सेतु’ अभियान के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुँच रहा है।

सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय अधिकारियों का एक ही छत के नीचे उपस्थित होकर समस्याओं का समाधान करना और मौके पर हितलाभ देना सुशासन की सच्ची मिसाल है। हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है परिषद – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगर पालिका नागरिकों को बेहतर सेवाएँ देने और शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज सैकड़ों नागरिकों को आवास और संबल योजना के तहत अधिकार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए हैं।

आगे भी ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता रहेगा। नगर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका की टीम सदैव तत्पर है।विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद, मौके पर हुआ आवेदनों का निराकरणशिविर में नगर पालिका के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नागरिकों द्वारा प्रस्तुत लंबित आवेदनों एवं नई समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति,

नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खा, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, राजकुमार मायवीय, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, सुभाष नामदेव, शेख रईस, अतीक कुरैशी, जाहिद गुड्डू, अनीता कालू भट्ट, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, लता तेजपाल कल्लू मुकाती, पूर्व मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कृपालसिंह पटाडा, एल्डरमैन डॉ चंदा वोहरा, अवनिश पिपलोदिया, शिवलाल प्रजापति, तोषनारायण भूतिया, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, तारिक़ मेहमूद, नगीनचंद जैन सहित नपा अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद थे।

