

आष्टा। नगर की मुकाती कॉलोनी स्थित भोजवानी परिवार के नवीन गृह में गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया तथा श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ सुंदरकांड का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम के आयोजक व्यापारी महासंघ के संयोजक एवं वरिष्ठ व्यवसायी

श्री देवानंद भोजवानी तथा सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्री सुशील भोजवानी द्वारा सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज के आशीर्वाददाता संरक्षक प्रेम नारायण शर्मा एवं हरिनारायण शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद), संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोंटू कौरी, विशेष सहयोगी महेश राठी, मांगीलाल सिसोदिया, सहसचिव प्रेम नारायण जायसवाल, गौरीशंकर राठौर, प्रचार मंत्री अचल किरार, महामंत्री रमेश मालवीय सहित विभिन्न समाजों के अध्यक्ष एवं

सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर आयोजक श्री सुशील भोजवानी, श्री देवानंद भोजवानी एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर भोजवानी ने भगवान श्रीराम के नाम अंकित पावन दुपट्टा ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं सकल हिंदू समाज की ओर से आयोजकद्वय का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने भोजवानी परिवार को नवीन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए सुंदरकांड पाठ ने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की तथा आयोजन सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था एवं पारिवारिक संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

आष्टा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आष्टा नगर के स्थानीय गोकुलधाम परिसर में सकल हिंदू समाज द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं विभिन्न समाजों के अध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में योग गुरु एवं सकल हिंदू समाज के संरक्षक मोहन सिंह अजनोदिया तथा सकल हिंदू समाज के

सचिव मनीष डोंगरे ने उपस्थित समाजजनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के संरक्षक एवं आशीर्वाददाता प्रेम नारायण शर्मा, सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद), संयोजक मुकेश नामदेव, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, सहसचिव प्रेम नारायण जायसवाल, उपाध्यक्ष मांगीलाल सिसोदिया,

प्रचार मंत्री अचल किरार, महामंत्री रमेश मालवीय, मनोहर बैरागी, अनमोल राठौर सहित विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने उपस्थितजनों से प्रतिदिन योग करने एवं अपने परिवार तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।अंत में सभी ने एक स्वर में योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।”करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


