हरनावदा में विधायक गोपाल सिंह इजीनियर ने किया रात्रि विश्राम, सुंदरकांड पाठ एवं वैदिक यज्ञ में हुए शामिल

मोदी जी के 12 साल विश्वास,विकास और जनकल्याण के….देश के 25 करोड़ गरीबो को,गरीबी रेखा से ऊपर लाना एवं “ऑपरेशन सिंदूर”मोदी जी के 12 साल की बड़ी उपलब्धियों हरनावदा में किया रात्रि विश्राम सुंदरकांड पाठ एवं वैदिक यज्ञ में हुए शामिल आष्टा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विश्वास,विकास व गरीब कल्याण के सफलमत 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा मंडलो के दौरे के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भाजपा डोडी मंडल के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर के साथ डोडी मंडल के ग्राम पगारिया राम, भेरूपुर, बरखेड़ा, कांकरिया खेड़ा, डोडी, भाऊखेड़ा, गुंजारी, कल्याणपुर, कुरावर, मुरावर, हरनावदा पहुचे ।

रात्रि में ग्राम हरनावदा में सुंदरकांड पाठ के आयोजन में शामिल हुए एवं पार्टी के निर्देशानुसार रात्रि में ग्राम हरनावदा में अजापसिंह सरपंच के निवास पर रात्रि विश्राम किया । दौरे के दौरान सभी ग्रामो में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण कर ग्राम के नागरिको से संवाद किया एवं हरनावदा में निर्माणधीन अस्पताल भवन एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया,सेंधव समाज की धर्मशाला में वैदिक यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुआ एवं आहुति दी एवं स्कूल में पोधारोपण किया। ग्रामीण दौरे के दौरान चौपाल सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल में विकास का एक ऐसा इतिहास लिखा है जो आज पूरे देश के सामने है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाना एवं ऑपरेशन सिंदूर 12 साल के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में से प्रमुख उपलब्धि है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,किसान सम्मान निधि,देश की सुरक्षा को लेकर किये कार्यजनधन के बैंकों में खुले खाते, यूपीआई से भुगतान,विदेशों में भारत की छबि को स्थापित करना,उज्जवला,आयुष्मान योजना में 5 लाख तक का

गम्भीर बीमारियों का ईलाज मुफ्त,धारा 370 एवं तीन तलाक को खत्म किया,अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जैसे अनेकों कार्य कर मोदी जी मे विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । चौपाल बैठकों लघु सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 साल के कार्यकाल में सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने जनकल्याण, स्वच्छता, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। वर्ष 2014 से पहले करोड़ों परिवार शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित थे, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने इसे माताओं-बहनों की गरिमा और सुरक्षा से जोड़ते हुए जनआंदोलन का रूप दिया। आज स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश में स्वच्छता के प्रति नई जाग्रति विकसित हुई है।

विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। आज ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में हम सब ने मिल कर वृक्षारोपण किया है और सभी ने संकल्प लिया कि लगाये पौधों की पूरी तरह देख रेख करेंगे और इन्हें पेड़ बनाएंगे । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास और प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित किये है । मप्र डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,

पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारे आष्टा एवं जावर में 100 करोड़ से अधिक के दो नये सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण एवंनई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल भुगतान, तकनीकी विकास और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज देश का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बन रहा है।

आष्टा में जल्द ही स्मॉल स्केल इंड्रस्ट्रीज भी अस्तित्व में आने वाला है,जहां छोटी छोटी इंड्रस्ट्रीज खुलेगी,युवाओ को रोजगार मिलेगा ।प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर हमारी सरकार गम्भीर है । इसको लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में हमने महिलाओं की भजन प्रतियोगिताएं कराई जो एक नवाचार था । महिला शिक्षा, स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार की योजना नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। नर्मदा पार्वती लिंक योजना के माध्यम से खेतों में पानी शुरू होते ही हमारा क्षेत्र हराभरा तो होगा ही,हमारा अन्नदाता भी सुखी और संपन्न होगा । दौरे के दौरान विभिन्न गाँवों में निवासरत वरिष्ठजन मानसिंह पटेल (गुंजारी), अनार सिंह ठाकुर (मुरावर), मानसिंह ठाकुर (कुरावर), हरीसिंह डाक्टर, जगन्नाथ सिंह पड़ियार,रतन सिंह पटेल साहब (हरनावदा) का स्वागत सम्मान किया वही ग्राम के पटेल विजय सिंह,जगन्नाथ सिंह पडियार के निवास जाकर उनका स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं सम्मान किया ।

Oplus_16908288

ग्रामीण दौरे के दौरान ग्रामो में पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया ।डोडी मंडल के ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,अजाप सिंह सरपंच, डॉ हरिसिंह, महेंद्र सिंह गऊखेड़ी, पटेल अनार सिंह, पटेल मदन सिंह, सरपंच बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह,मंडल महामंत्री हरेन्द्र सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार पवार, महेंद्र सिंह ठाकुर,लखन जमलिया, राजेश ठाकुर, फूल सिंह ठाकुर, निखिल सिंह ठाकुर,कृपाराम मितवाल, उमठ,सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष, सरपंच,एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top