11 एवं 18 जुलाई को आयोजित होगी विशेष ई लोक अदालत एवं चेक बाउंस प्रकरण लोक अदालत

सीहोर, 19 जून, 2026 प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सीहोर जिला न्यायालय सहित आष्टा, भैरूंदा, बुधनी और इछावर के तहसील न्यायालयों में 11 जुलाई को विशेष ई-लोक अदालत तथा 18 जुलाई को धारा 138 एन. आई. एक्ट अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरणो के लिये विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रो में रहने वाले पक्षकारों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 11 जुलाई को सीहोर में विशेष ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है,

जिसमें प्री-लिटिगेशन एवं लंबित समस्त प्रकरणों को शामिल किया गया है। इसमें पक्षकारों की प्रीसिटिंग तथा प्रकरण के निराकरण आदि में यथा संभव वीडियो कान्फ्रेंसिंग या ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। इसी प्रकार 18 जुलाई को धारा 138 एन.आई.एक्ट चेक बाउंस के लंबित प्रकरणो की बड़ी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पक्षकारो को त्वरित निराकरण से लाभांवित करने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें धारा 138 एन.आई.एक्ट के अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने और आवारा कुत्तों के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश। सीहोर, 19 जून, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हाल ही में उज्जैन में घटित हुई डॉग बाइट की घटना को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को जिले में घूमने वाले आवारा कुत्तों के प्रभावी नियंत्रण के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।

अभियान के अंतर्गत निरीक्षण कर आवारा कुत्तों को चिन्हित किया जाएगा। इसके साथ ही कुत्तों का आवश्यकतानुसार परीक्षण कर रोगों से पीड़ित या आक्रामक कुत्तो के उपचार, वैक्सीनेशन और शेल्टर स्थल में रखे जाने का कार्य भी किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा भी पूर्व में दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जिनका पालन सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top