संस्कृति स्कूल की छात्रा आयुषी बुधवंट ने कक्षा 12वीं में 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया प्रथम स्थान प्राप्त

Oplus_16908288

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट घोषित किए गए। जारी किए गए रिजल्ट में आष्टा नगर कि हमेशा सत प्रतिशत रिजल्ट देने वाली संस्था संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा की छात्रा आयुषी बुधवंट ने वर्ष 2025-26 के जारी एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में 500 में से 480 अंक प्राप्त कर 96% अंक प्राप्त किए। संस्था डायरेक्टर प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय ने बताया कि संस्था की कक्षा 12वीं की गणित गणित संकाय छात्रा आयुषी बुधवंट ने संस्था में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में पांचो सब्जेक्ट में डिस्टेंस प्राप्त कर ₹480 अंक प्राप्त कर 96% प्राप्त किए।

आयुषी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से उनके माता-पिता एवं विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षाओं को स्कूल डायरेक्टर प्राचार्य सर्विस उपाध्याय एवं उपप्राचार्य महेंद्र परिहार ने बधाई प्रेषित कर आयुषी के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। इसी के साथ कक्षा 10वीं 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर से बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई। श्री उपाध्याय ने बताया कि संस्था का इस वर्ष का भी कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top