

आष्टा। नगर के भोपाल नाका स्थित दरगाह के पास कुशवाहा जागीरदार परिवार द्वारा पितृ तर्पण के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर परिवार की ओर से भोजन प्रसादी एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, रिश्तेदार एवं श्रद्धालु शामिल हुए।समापन दिवस पर व्यास पीठ पर विराजमान सुहागपुर से पधारे कथा वाचक पंडित केदार शर्मा एवं लखन शर्मा का अतिथियों एवं कुशवाहा जागीरदार परिवार के सदस्यों द्वारा पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। इसके साथ ही श्रीमद् भागवत पोथी एवं ग्रंथ की विधिवत पूजन-अर्चना कर आरती की गई।इस अवसर पर कुशवाहा जागीरदार परिवार के प्रमुख कुंवर जीलाल कुशवाह, भेरूलाल कुशवाह, मिश्रीलाल कुशवाह, श्यामलाल कुशवाह, दिनेश कुशवाह, रितिक कुशवाह एवं राज कुशवाह सहित परिवार के सदस्यों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।सीहोर लव-कुश जयंती अध्यक्ष पटेल बलराम कुशवाहा ने कहा कि भगवान लव-कुश हमारे समाज के गौरव और आदर्श हैं। धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा जैसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कार और अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी को एकजुट होकर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि परिवार और समाज को संस्कार, सद्भाव एवं एकजुटता का संदेश देने का माध्यम है। पितृ तर्पण के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन कर कुशवाहा जागीरदार परिवार ने अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ समाज को धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं माता-पिता तथा पूर्वजों के सम्मान के संस्कार अवश्य देने चाहिए।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को धर्म, सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कुशवाहा जागीरदार परिवार द्वारा पितृ तर्पण के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करने वाला है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करते हैं।सकल हिंदू समाज उपाध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर ने कहा कि भागवत कथा में भगवान की भक्ति के साथ-साथ परिवार, समाज और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश मिलता है। पितरों की स्मृति में आयोजित यह कथा परिवार की धार्मिक आस्था और संस्कारों का परिचायक है। उन्होंने आयोजक परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, प्रेमनारायण जायसवाल, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, प्रचार मंत्री अचल किरार, मां पार्वती धाम गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा पटेल, मुकेश कुशवाहा, भोपाल से अजय कुशवाहा, संजय कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा एवं लक्की कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं रिश्तेदार बंधु उपस्थित रहे।कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने कथा वाचक पंडित केदार शर्मा एवं लखन शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।