संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश

संस्कृति स्कूल का हरा भरा और विहंगम परिसर मन मोह लेता है अतिथियों का

“स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और नैतिक जिम्मेदारी है”- प्रबंधक प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय

Updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार आष्टा स्थित संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन और पर्यावरणीय चेतना का बीजारोपण करना है।

विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक व विभिन्न गतिविधियों से दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान के दौरान कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यालय स्तर पर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ सघन वृक्षारोपण, योग एवं ध्यान सत्र, प्लास्टिक-मुक्ति जन-जागरूकता और ‘नशा मुक्त भारत’ चेतना सत्र जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जाती है, इसी के तहत आज विद्यालय प्रबंधक प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपप्राचार्य राज परिहार, वरिष्ठ शिक्षिका अनीता ताम्रकार, राजलक्ष्मी मैम, सुहानी मैम सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने प्रभावी नुक्कड़ नाटक, आकर्षक ड्राइंग, पेंटिंग एवं रंगोली प्रस्तुतियों के माध्यम से कचरा हमेशा डस्टबिन में डालने, पॉलिथीन, प्लास्टिक फाइलों, प्लास्टिक लंच बॉक्स व बोतलों का सर्वथा त्याग करने का संकल्प लिया।

प्रबंधक प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय सर का मानना है कि “स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और नैतिक जिम्मेदारी है। जब हमारा परिवेश स्वच्छ और हरा-भरा होता है, तभी स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। आइए, मिलकर अपनी धरती को प्लास्टिक-मुक्त और हरित बनाएं।”

हरा-भरा और विहंगम परिसर मन मोह लेता है अतिथियों का- उल्लेखनीय है कि संस्कृति विद्यालय का संपूर्ण प्रांगण घने वृक्षों, रंग-बिरंगे पौधों और अनुशासित स्वच्छता से आच्छादित है। प्राचार्य महोदय के विशेष मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को शांत, स्वच्छ और पक्षियों की चहचहाहट से परिपूर्ण प्राकृतिक वातावरण में ढाला गया है। विद्यालय का यह विहंगम नजारा यहां आने वाले अभिभावकों, अतिथियों और क्षेत्रीय रहवासियों का मन मोह लेता है। विद्यालय परिवार समय-समय पर यातायात नियमों, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के ऐसे प्रेरक आयोजन निरंतर करता रहता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top