

आष्टा । यू तो में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने पूर्व में कई बार अयोध्या आया हु लेकिन हर बार हम सब के आराध्य प्रभु श्रीराम के तिरपाल में विराजे रूप के दर्शन किये तब उस वक्त मन मे यही भाव रहते थे की,आखिर मेरे प्रभु श्रीराम जी कब अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजेंगे,जन जन की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कारण 500 साल के इंतजार ओर लम्बे संघर्ष के बाद आज जब मैने अपने प्रभु श्रीराम जी को उनके भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर में विराजे हुए दर्शन किये तो मन मे एक अलग ही तरह की खुशी का अहसास हुआ ।

उक्त श्रद्धा और भक्ति के भाव आष्टा विधायक गोपलसिंह इंजीनियर ने आज अयोध्या पहुचने के बाद श्रीराम मंदिर पहुच कर प्रभु श्रीराम जी के दिव्य दर्शन करने के बाद व्यक्त किये । विधायक गोपलसिंह इंजीनियर आज अयोध्या पहुचे ओर भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर में विराजे भव्य और दिव्य रूप के दर्शन कर उनके चरणों मे पूर्ण भक्ति भाव से नमन कर प्रभु से कामना की,की आपकी कृपा दृष्टि हम सब पर बनी रहे,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रभु श्रीराम जी से यही कामना की,

की क्षेत्र के सभी नागरिको पर सुख शांति,समृध्दि की हमेशा बरसात हो,सभी की उन्नति हो,प्रगति हो । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की जब से प्रभु श्रीराम तिरपाल से निकल कर अपने भव्य और दिव्य मंदिर में बिराजे तभी से अयोध्या पहुच कर प्रभू श्रीराम जी के दिव्य दर्शन की जो अभिलाषा थी वो आज पूर्ण हुई और आज में अपने आप को उन धन्य मान रहा हु की प्रभु के बुलावे के बाद आज प्रभु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ।
