

आष्टा । आष्टा नगर की वरिष्ट समाजसेविका एवं इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति सरोज पालीवाल के आस्वस्थ होने की जानकारी लगने पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर श्रीमति सरोज पालीवाल के स्वास्थ की जानकारी लेने टीएमएस अस्पताल पहुचे । टीएमएस हॉस्पिटल पहुँचकर आष्टा नगर की वरिष्ठ समाजसेविका इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ गल्ला व्यवसायी सुरेश पालीवाल जी की धर्मपत्नी एवं मनीष पालीवाल की भाभी श्रीमती सरोज पालीवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली । पालीवाल के सुपुत्र रजत बिट्टू पालीवाल से उनकी माताश्री के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की एवं जानकारी ली । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रीमती सरोज पालीवाल शीघ्र स्वस्थ हो

आष्टा । यू तो में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने पूर्व में कई बार अयोध्या आया हु लेकिन हर बार हम सब के आराध्य प्रभु श्रीराम के तिरपाल में विराजे रूप के दर्शन किये तब उस वक्त मन मे यही भाव रहते थे की,आखिर मेरे प्रभु श्रीराम जी कब अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजेंगे,जन जन की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कारण 500 साल के इंतजार ओर लम्बे संघर्ष के बाद आज जब मैने अपने प्रभु श्रीराम जी को उनके भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर में विराजे हुए दर्शन किये तो मन मे एक अलग ही तरह की खुशी का अहसास हुआ ।

उक्त श्रद्धा और भक्ति के भाव आष्टा विधायक गोपलसिंह इंजीनियर ने आज अयोध्या पहुचने के बाद श्रीराम मंदिर पहुच कर प्रभु श्रीराम जी के दिव्य दर्शन करने के बाद व्यक्त किये । विधायक गोपलसिंह इंजीनियर आज अयोध्या पहुचे ओर भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर में विराजे भव्य और दिव्य रूप के दर्शन कर उनके चरणों मे पूर्ण भक्ति भाव से नमन कर प्रभु से कामना की,की आपकी कृपा दृष्टि हम सब पर बनी रहे,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रभु श्रीराम जी से यही कामना की,

की क्षेत्र के सभी नागरिको पर सुख शांति,समृध्दि की हमेशा बरसात हो,सभी की उन्नति हो,प्रगति हो । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की जब से प्रभु श्रीराम तिरपाल से निकल कर अपने भव्य और दिव्य मंदिर में बिराजे तभी से अयोध्या पहुच कर प्रभू श्रीराम जी के दिव्य दर्शन की जो अभिलाषा थी वो आज पूर्ण हुई और आज में अपने आप को उन धन्य मान रहा हु की प्रभु के बुलावे के बाद आज प्रभु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ।
