

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को होने वाली जनसुनवाई हुई । नगर एवं ग्रामो से आये नागरिको ने जनसुनवाई में पहुच कर विधायक को अपनी अपनी समस्याओं से मांगो से अवगत कराया और मांग पत्र सौपे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये सभी नागरिको की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है ।

आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे। विधायक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया की आज जनसुनवाई में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति के संबंध में,प्रधानमंत्री आवास दिलाने,वृद्धावस्था पेंशन दिलाने,जल समस्या के समाधान हेतु ग्राम निमावरा एवं

अबदुल्लापुरा में नवीन हेन्ड पम्प स्थापित कराने,वाहन चालक के पद पर नियुक्ति करवाने,ग्राम टिटोरिया मेंमांगलिक भवन स्वीकृत करने,मुक्तिधाम निर्माण कराने एवं बाबारामदेव मंदिर पर शिखर बनवाने,स्वैच्छिक स्थानान्तरण करने,आयुष्मान कार्ड बनवाने,सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।
