

आष्टा । रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार मेला उम्मीदों की नई किरण बनकर सामने आया है। आष्टा जनपद परिसर में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए 186 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मिलने की खुशी से युवाओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। युवाओं के लिए यह मेला केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथआष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने चयनित सभी युवाओ को बधाई दी ।जिला रोजगार कार्यालय सीहोर जनपद आष्टा में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे। मेले में 327 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। इसमें शामिल 13 कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया संपन्न की गई, जिसमें 186 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

मंच से स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 58 लाख पचास हजार का लोन वितरित किया गया। मेले में जिला रोजगार अधिकारी कमलेश पटेल ने युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन और कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में इंडियन एयर फोर्स विंग कमांडर पी एस मूर्ति, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अनुराग वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। युवा संगम रोजगार मेले को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आज यहा मेले में बड़ी संख्या में हमारे युवा उपस्तिथ है । हमारा देश,प्रदेश युवाओ का है ।

आने वाले भारत की आप ही के हाथों में बागडोर होगी । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में इस तरह के लगने वाले मेले युवाओ को रोजगार के नये नये अवसर प्रदान करेंगे । जब भी इस तरह के मेले लगे युवा आगे आये और रोजगार के अवसरों को छोड़े नही । आज का युवा ही देश का भविष्य है ।रोजगार मेले में शामिल युवाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन उनके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। पहले नौकरी की तलाश में अलग-अलग कंपनियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया, रिक्त पदों और आवेदन की जानकारी नहीं मिल पाती थी।

ऐसे में रोजगार मेले ने उनकी इस परेशानी को काफी हद तक आसान कर दिया है। एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने, अपनी योग्यता बताने और साक्षात्कार देने का अवसर मिलने से युवाओं को काफी सहूलियत हुई।युवाओं ने कहा कि रोजगार मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों में नौकरी पाने के अवसर उपलब्ध होते हैं। इससे प्रत्येक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप रोजगार का विकल्प तलाश सकता है। साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया भी सरल होने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।

ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य के लिए बेहतर दिशा चुनने में मदद मिलती है। रोजगार मेले में 186 युवाओं का चयन होना इस बात का संकेत है कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। नौकरी मिलने से युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को यह भरोसा मिला है कि सही मार्गदर्शन, अवसर और मेहनत के बल पर वे अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। युवाओं के लिए यह आयोजन रोजगार के साथ-साथ नई उम्मीदों, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ता कदम साबित हुआ। आयोजित रोजगार मेले में रोजगार कार्यालय के अधिकारियों की टीम,विभिन्न कम्पनियों के स्टॉल लगाये गया थे ।

