इस वर्ष पूरे 9 दिन के नवरात्र है, किसी भी प्रकार का तिथियों में भ्रम न रखें पूरी रात्रियां पूर्ण हो रही है इस लिए- 18 अक्टूबर को महाष्टमी, 19 को महा नवमी एवं 20 अक्टूबर को रहेगी विजयदशमी- पं मनीष पाठक

💐💐*नवरात्र तिथियों का निर्णय* 💐💐

शारदीय नवरात्रि 2026 की तारीखों को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम न रखें। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू हो चुकी है और इसका समापन 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महानवमी के साथ होगा। दशहरे (विजयादशमी) का महापर्व 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा।इस बार तिथियों के विशेष संयोग के कारण अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर थोड़ा फेरबदल है, जिसे नीचे स्पष्ट किया गया है।

*अष्टमी,नवमी और दशमी तिथि का भ्रम दूर करें:*

कतिपय कैलेंडर से तिथियों में भ्रम उत्पन हो रहा है उज्जैन पंचांग से स्पष्ट है कि नवरात्र पूरे नौ दिनों के है आठवें दिन अर्थात, 18 अक्टूबर 2026 महाअष्टमी तिथि पूर्ण समय रहेगी, 19 अक्टूबर को नवमी तिथि प्रातःकाल उपरांत रहेगी सुबह अष्टमी के समापन के बाद महानवमी का पूजन  और हवन-कन्या पूजन का महासंयोग बन रहा है। दशमी तिथि 20 व 21 अक्टूबर दोनों में है पर शास्त्रों के अनुसार, दशहरा और रावण दहन के लिए उदया तिथि से ज्यादा प्रदोष काल और विजय मुहूर्त को प्राथमिकता दी जाती है, जो कि 20 अक्टूबर की शाम को प्राप्त हो रहा हैं।साथ ही श्रवण नक्षत्र का सहयोग भी है इसलिए 20 तारीख को विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा।

*इस वर्ष पूरे 9 दिन के नवरात्र है, किसी भी प्रकार का तिथियों में भ्रम न रखें पूरी रात्रियां पूर्ण हो रही है इस लिए*

*18, अक्टूबर महाष्टमी*
*19, अक्टूबर महा नवमी*
*20, अक्टूबर विजयदशमी रहेगी।*

धार्मिक भक्ति भाव हर्षोल्लास के साथ अपने परिवार के साथ नवरात्रि पर्व को मनाए माता रानी की कृपा आप सब पर बनी रहे।

जय मातादी

पं महेंद्र पाठक
पं मनीष पाठक
पं डॉ दीपेश पाठक व समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा
9993416246,9893382678,9827598979

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top