रीवा में हुईं जैन साध्वी आर्यिका माता जी की दुर्घटना के विरोध में मोन रैली व ज्ञापन जुलूस कल रीवा में हुई दो जैन साध्वी आर्यिका माता जी की हत्या के अपराधी को कड़ी सजा के खिलाफ सकल हिन्दू समाज हुआ एकजुट दिया जाएगा ज्ञापन

आष्टा- दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष आनंद जैन व महामन्त्री कैलाश जैन ने बताया कि विगत दिवस मप्र के रीवा नगर में प्रातः काल जैन साध्वी आर्यिका माता जी की कार चालक द्वारा जानबूझकर कार से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। विगत दिवस रीवा में हुए घृणित प्राणघातक दुर्घटना में एक सिरफिरे व्यक्ति द्वारा प्रातः काल जंगल जाते समय आर्यिका संघ के ऊपर जानबूझकर तेज गति में कार चढ़ा दी गई। जिससे आर्यिका श्री श्रुत मति माता जी व आर्यिका उपशम मति माता जी दो आर्यिका काल कवलित हो गई थी व अन्य साध्वी गण व श्रावक जन गम्भीर घायल हुए है

संत समाज हमारी धरोहर व मार्गदर्शक होते है उनकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य होता है ऐसी विभत्स घटना से भारत का समूचा अहिंसा समाज आक्रोशित है पांच सूत्रीय ज्ञापन में मांग — 1)घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो2)संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए3)राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाए4)सन्तो के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखा जाए 5)प्रशासन ओर समाज के बीच समन्वय तंत्र बनाया जाएजैन संत निरन्तर पद विहार ही करते है साधु संतों को पद विहार में विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए इस हेतु परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज व

शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी के सामुहिक आवहान पर समुचे भारत देश मे एक ही समय मे एक ही दिन एक साथ शासन को ज्ञापन दिया जाएगा व मोन रैली निकाल कर अपना विरोध प्रकट किया जाएगा दिनांक 25 मई दिन सोमवार को प्रातः 8:30 बजे पुरानी सब्जी मंडी से एकत्रीकरण होकर एक मोन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी व तहसील कार्यालय पहुच कर देश के ग्रह मंत्री जी के नाम पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रशासन को दिय जाएगा उक्त मोन रैली व ज्ञापन में सकल हिन्दू समाज संगठन व श्री सकल श्वेताम्बर जैन श्री संघ का भी हमे समर्थन प्राप्त हुआ है

सयुक्त रूप से प्रासाशनिक अधिकारी को ज्ञापन सोपा जाएगा समस्त समाज बंधुओ गणमान्य नागरिकों माताओं बहनों से ज्ञापन व मोन रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह सकल हिन्दू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह व श्री श्वेताम्बर जैन श्री संघ के अध्यक्ष पवन सुराणा दिगम्बर जैन समाज के संरक्षकगण पवन जैन धनरूपमल जैन मुकेश बडजात्या रमेश जैन आदिनाथ मंनोज जैन सुपर द्वारा की गई है व कहा गया है कि पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र व महिला संमाज केसरिया परिधान में अनुशासन के साथ मोन रैली में शामिल होंकर समाजिक एकता का परिचय दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top