— मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का सांई कॉलोनी से हुआ शुभारंभ, यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों के प्रति जवाबदेही, विश्वास का प्रतीक है – रायसिंह मेवाड़ा

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का सांई कॉलोनी से हुआ शुभारंभ, यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों के प्रति जवाबदेही, विश्वास का प्रतीक है – रायसिंह मेवाड़ा

आष्टा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू हुआ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान नगर में पूरे उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। अभियान का शुभारंभ नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में वार्ड क्रमांक 18 स्थित सांई कॉलोनी में आयोजित विशेष शिविर के साथ हुआ। शिविर में नगर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ वितरण किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना और नागरिकों की स्थानीय समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर ही समाधान करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन की सेवा और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों के प्रति हमारी जवाबदेही और विश्वास का प्रतीक है।

नगर पालिका का यह संकल्प है कि नगर का कोई भी पात्र नागरिक शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। श्री मेवाड़ा ने शिविर में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान – मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान मुख्यमंत्री संबल योजना के 4, विधवा एवं निःशक्त पेंशन के 1-1 प्रकरण, राशन के 2, कर्मकार मजदूरी डायरी का 1, पीएम स्वनिधि ऋण योजना के 24, आवास योजना

संबंधी 13 हितग्राहियों को योजना की जानकारी देकर पूर्ण रूप से आश्वस्त कर मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, पार्षदगण तारा कटारिया, तेजपाल कल्लू मुकाती, डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, भाजपा नेता सुशील संचेती, भाजपा नगर महामंत्री मोहित सोनी, एल्डरमेन तोषनारायण भूतिया, शिवलाल प्रजापति, सौरभ रूणवाल, सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, सामुदायिक संगठक पार्वती शर्मा, अरूणा सोनी सहित अन्य नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top