राय साहब हुए सेवानिवृत्त- सभी लोगो ने श्री कमलेश जी राय को उनके जीवन के इस नए अध्याय और सुखी सेवानिवृत्ति जीवन की दि बधाई

आष्टा- पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अस्वार्थ भाव से लंबी सेवाएं देने के उपरांत, श्री कमलेश राय जी (राय साहब) के सेवानिवृत्ति के पावन अवसर पर शनिवार, 12 सितंबर 2026 को एक भव्य और गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह एवं स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आष्टा के कन्नौद रोड स्थित होटल भगवती पैलेस में शाम 7 बजे से आयोजित हुआ, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों, परिजनों और मित्रों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री साध बाबा (दादा दरबार) के आशीर्वाद के साथ की गई। इस विशेष आयोजन को यादगार बनाने के लिए राय परिवार द्वारा पूरी तैयारी की गई थी। समारोह में उपस्थित सभी वक्ताओं ने श्री कमलेश राय जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान हमेशा अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। उनकी कार्यशैली और मिलनसार स्वभाव ने विभाग के साथ-साथ आम जनता के दिलों में भी एक खास जगह बनाई है।

oplus_0

इस अवसर पर श्रीमति त्रिवेणी कमलेश राय, सुपुत्र राहुल राय, सुपुत्र रंजीत राय एवं दिनेश राय, रामसेवक राय, सुरेन्द्र राय (पत्रकार) एवं समस्त राय परिवार आष्टा ने आंगतुक अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। प्रतिष्ठान राय ट्रैवल्स आष्टा, पार्थिव एंटरप्राइजेज आष्टा और विकास किरण न्यूज एजेंसी सीहोर।समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्री कमलेश राय जी को उनके जीवन के इस नए अध्याय और सुखी सेवानिवृत्ति जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। अंत में स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सहभोज का आनंद लिया और श्री राय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।

भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म वाचन समारोह में शामिल हुए विधायक इंजीनियर, पालना जी की ली बोली

आष्टा। श्री श्वेताम्बर जैन समाज के चल रहे पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के पांचवें दिन शनिवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह आष्टा नगर के चार प्रमुख जैन धर्मस्थलों पर पन्यास प्रवर यशोजीत विजय महाराज साहब आदि ठाना 3 की शुभ निश्रा में मनाया गया । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियरभगवान महावीर स्वामी जी के जन्म वाचन समारोह में शामिल होने कन्नौद रोड स्तिथ श्री सीमंधर जिनदत्त धाम दादाबाड़ी पहुचे एवं भगवान के दर्शन किये,यहा विराजे संतो को वंदन कर आशीर्वाद लिया । जन्मवाचन समारोह में शामिल हुए विधायक इंजीनियर ने पालना जी की बोली ली एवं पुण्य अर्जित किया

**मेंष:-*  आज वाहन खरीदी हो सकती है।ट्रंसपोर्टेशन कार्य मे उत्तम लाभ की स्तिथि बनती दिख रही है।सम्पत्ति विवाद का हल निकलेगा।समय अनुकूल है।
*आज श्रीविष्णु को आँवला अर्पण करें**

**वृष:-*  आज पूर्व से चल रही कार्य योजना का पूर्ण होने का समय है।माता पिता को भ्रमण पर ले जाना का योग बनेगा।बच्चो के भविष्य की योजना पर धन इन्वेस्टमेंट होगा।
*भगवान दत्तात्रेय को केला फल अर्पण करें**

*मिथुन:-* आज यश,कीर्ति में ऋणात्मक स्तिथि बन सकती है।ईश्वरीय आस्था से विश्वास कम हो सकता है।चोट की संभावना है।धन रुका हुआ मिल सकता है।
*आज शिवजी पर गुड़ अर्पण करें*

*कर्क:-* आज शासकीय कार्यो में आरही रुकावटो से मुक्ति मिलेगी।मनोरंजन का समय है।पारिवारिक आयोजनों में उपस्तिथि हो सकती है।नेत्रों का ध्यान रखे।
*आज किन्नर को मिष्ठान दे**

*सिंह:-* आज नवीन प्रतिष्ठान के लिये खरीदी हो सकती है।पशुधन में वृद्धि सम्भव है।कारखाना कार्य मे नियोजित व्यक्ति को लाभ रहेगा।सन्तान चिंता हो सकती है।
*माता लक्ष्मी को तील अर्पण करे*

**कन्या:-* आज कलात्मक कार्यो में आपकी रुचि रहेगी।परदेश प्रवास के योग बन सकते है।सम्मानजनक पुरुस्कार मिलने का समय भी है।क्रोध से बचे।
*आज भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री अर्पण करें**

**तुला:-* आज चिड़चिड़ापन से दिन की शुरूआत हो सकती है।वस्तु व धन की हानि बनती दिख रही है।किसी से लेनदेन न करे विवाद से अर्थ हानि हो सकती है।
*माता सरस्वती को केशर अर्पण करें**

**वृश्चिक* आज साझेदारी में उत्तम लाभ होगा।व्यापार में तेजी मंदी से आकस्मिक आय होगी।विरोध के बाद भी नौकरीं में आपको बड़ी जबाबदारी मिलेगी।
*आज निर्धन को वस्त्र दे**

*धनु:-* आज दिन की शुरुआत मङ्गल सूचनाओं से होगी।धार्मिक दान धर्म मे धन लगेगा।परोपकार कार्यो से नवीन पहचान मिलेगी।श्वास पीड़ा हो सकती है।
*आज श्रीराम जी को तुलसी मञ्जरी अर्पण करें**

*मकर:-*  आज आप अतिउत्साही होकर कार्य करेंगे।इसका परिणाम भी आपको अनुकूल मिलेगा पर ध्यान रखे किसी को कोई वचन न दे।पत्नी का सहयोग मिलेगा।
*आज ब्राह्मण को पंचमेवा दान करें**

*कुम्भ:-*  आज अतिविश्वास आपको नुकसान देगा।सेवक वर्ग द्वारा वस्तु व धन की हेराफेरी हो सकती है।पैरों में तकलीफ से मन दुखिद होगा।खानपान का आनंद मिल सकता है।
*आज शालिग्राम पर तुलसी अर्पण करें**

**मीन:-* आज मांगलिक कार्यो के लिये खरीदी होगी।गृहनिर्माण में के योग प्रबल है।मार्केटिंग कार्य मे लक्ष्य पूरा करेंगे।सुरक्षा सम्बन्धी क्षेत्रो में बड़ा दायित्व मिल सकता है।
*आज श्रीगणेश को तीर्थ जल अर्पण करें**

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते हैं*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top