समय के साथ चले और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने आगे आए और लाभ उठाएं-गोपाल सिंह इंजीनियर विधायक

आष्टा । अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज संगठन आष्टा विधानसभा क्षेत्र मर ही नहीं वरन सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में अपनी सक्रियता एवं समाज के उत्थान,विकास को लेकर ग्राम ग्राम तक गतिविधिया चलाने के कारण हमेशा अग्रणीय रहा है । लेकिन आज समाज में हमारे कई लोग ऐसे हैं जो आज भी अपनी जीविका चलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं । समाज को आज ऐसे लोगों की चिंता करने की जरूरत है,समाज के सभी संगठनों से मेरी अपील है कि वह समय के साथ चले तथा सरकार ने उनके उत्थान और विकास के लिए एक नहीं अनेकों योजनाएं लागू की है

वह आगे आए और आगे आकर के सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं उक्त उदगार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज अपने जन्म दिवस पर श्री अखिल भारतीय बलाई मालवीय समाज संगठन द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए समाज की धर्मशाला के प्रांगण में व्यक्त किये । इस अवसर पर अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज संगठन के वरिष्ठ बापूलाल मालवीय,लोकतंत्र सेनानी विश्राम सिंह मालवीय, अंबाराम मालवीय, जगदीश चौहान,पार्षद राजकुमार मालवीय,प्रहलाद सिंह कानराखेड़ी, कृपाल सिंह मालवीय,

जितेंद्र सिंह,रमेशचंद्र टिपाखेड़ी सहित अनेको समाज के बंधुओ ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर का उनके जन्म दिवस पर भव्य स्वागत सम्मान कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा की आज आपका बेटा आष्टा विधानसभा क्षेत्र का सभी के आशीर्वाद से विधायक बना है,सभी के लिये बिना भेदभाव के विकास के कार्य कर रहा हु । प्रधानमंत्री विकसित भारत अभियान के तहत वह आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी लगभग 300 ग्रामों में एवं 144 ग्राम पंचायत में घूमा हु तथा प्रयास किया है कि

वह सभी समाज और सभी वर्गों को विकास योजनाओं, पात्र हितग्राहियों को विकास योजनाओं का लाभ प्रदान हो । और इसको लेकर लगातार कार्य में प्रयास कर रहे हैं जो भी पात्र हितग्राही है उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है । आज समाज को एकजुट एवं जाग्रत होने की बड़ी आवश्यकता है । समाज के संगठन साथ चले, आगे आए और समाज को जागृत करें । आज सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कर रही है ।अपने जन्मदिन पर समाज ने जो सम्मान दिया उसके प्रति उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया ।

भोपाल में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा को लेकर विधायक कार्यालय में हुई बैठक में सभी मंडलो,मोर्चो को सौपी जिम्मेदारीआज 4 नवम्बर को भोपाल में अटल पथ से निकलेगी पैदल पदयात्रा

आष्टा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोपाल में 4 नवम्बर बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के संदेश को लेकर भोपाल में अटल पथ से प्रातः 10 बजे से विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया है। भोपाल में आयोजित उक्त पदयात्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथसिंह जी संबोधित करेंगे । “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” पदयात्रा को लेकर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की उपस्तिथि में विधायक कार्यालय में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री,जिला पदाधिकारी,आष्टा नपा,जावर-कोठरी नप के अध्यक्षों,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक को विधायक गोपालसिह इंजीनियर,अभियान के जिला प्रभारी धारासिंह पटेल,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा आदि ने संबोधित कर उक्त अभियान की जानकारी दी ।

बैठक में विशाल चौरसिया,शिव पाटीदार,विजेन्द्र सिंह ठाकुर,राधेश्याम दलपति,सोनू गुणवान,सुशील संचेती,उमेश शर्मा, पिंटू परमार,नरेंद्रसिंह ठाकुर,राकेश सिसोदिया,महेंद्र सिंह ठाकुर,ऋतु जैन,संध्या बजाज,तारा कटारिया,गिरजा कुशवाह,जयसिंह ठाकुर,मोहित सोनी,धर्मेन्द्र परमार,शुभम ठाकुर,यशवंत ठाकुर,नारायणसिंह पटेल,हरेन्द्रसिंह ठाकुर,फूलसिंह ठाकुर,नरेश परमार,दिनेश परमार,जितेंद्र सोलंकी,आनन्द जैन आदि उपस्तिथ रहे । बैठक का संचालन विशाल चौरसिया ने एवं आभार उमेश शर्मा ने व्यक्त किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top