

आष्टा- नगर के ग्रीन फील्ड स्कूल में फिल्म ‘धन रफू चक्कर’ की शूटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशक हजाज अहमद हैं, जबकि फिल्म के निर्माता धर्मेंद्र गौतम हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर फिल्म निर्माता धर्मेंद्र गौतम की धर्मपत्नी प्रियंका गौतम द्वारा हमें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उनके आत्मीय निमंत्रण पर फिल्म के सेट पर पहुंचकर

शूटिंग की गतिविधियों को करीब से देखने का अवसर मिला। इस दौरान फिल्म निर्माण की बारीकियों को जानने और कलाकारों के साथ यादगार पल बिताने का अवसर भी प्राप्त हुआ। आष्टा की धरती पर फिल्म की शूटिंग होना नगर के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। प्रियंका गौतम जी का आत्मीय स्वागत, स्नेह और आमंत्रण के लिए हार्दिक आभार। फिल्म ‘धन रफू चक्कर’ की पूरी टीम को सफल निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

CSP एवं SDM द्वारा पटाखा दुकानों एवं गोदामों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 30/10/2026 को नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा एवं एसडीएम श्री तन्मय वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से कोतवाली एवं मंडी क्षेत्र में पटाखा विक्रेताओं की दुकानों तथा उनके गोदामों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, अग्निशमन यंत्र, रेत-बाल्टी, पानी की व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। विक्रेताओं को पटाखों का भंडारण सुरक्षित तरीके से करने, दुकान के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न

रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कार्बाइड गन / कार्बाइड लैंप का निर्माण, क्रय-विक्रय, भंडारण एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है, यदि कोई व्यक्ति कार्बाइड गन बनाते, बेचते अथवा उपयोग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने पटाखा विक्रेताओ एवं दुकानदारों से भी अपील की है कि कहीं भी कार्बाइड गन बनती या बिकती दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।


