पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को दी विदाई

विदाई कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को दी विदाई। जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हे सम्मानित किया जाकर विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा गृह में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ➡️पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को

पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं प्रमाण पत्र दिये गये। ➡️उपस्थित हुए शासकीय सेवकों के अनुभवों को जाना एवं परिवार की जानकारी ली तथा सभी को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने हेतु शुभकामनायें एवं बधाई दी। ✅इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे,रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहर,

सूबेदार प्राची राजपूत एवं सूबेदार श्री अजय भिरे, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के परिजन तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा। सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवको का विवरण- श्री करण सिंह सहायक उप निरीक्षक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली हैं। इनका सेवाकाल 37 वर्ष 08 माह 21 दिवस रहा हैं। श्री दुर्गा प्रसाद दीक्षित, प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 38 वर्ष 02 माह रहा हैं।

भैरूंदा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही- 54 लीटर अवैध शराब क़ीमती 30,500/-और एक आई-20 कार कुल क़ीमती 8,30,500/- का मसरूका ज़प्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सीहोर पलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार विवरण- अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सीहोर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरूंदा श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा के नेतृत्व में भैरूंदा पुलिस ने त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटनाक्रम:– दिनांक 30.7.26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की आई 20 कार क्रमांक MP 04 CX 5218 में अवैध शराब भरकर रेहटी भैरुंदा से सीहोर की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने झुलेलाल ढाबे के पास सीहोर रोड भैरुंदा के पास घेराबंदी की।कुछ ही देर बाद संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा, किन्तु पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ से वाहन को सुरक्षित रोक लिया ।वाहन में सवार व्यक्ति ने पूछताछ में अपने नाम संतोष साहु बताया वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में 05 पेटी देशी शराब (45 लीटर)

एवं 01 पेटी देशी मशाला(लाल) (09 लीटर) कुल 54 लीटर शराब बरामद हुई। आरोपी शराब के परिवहन एवं स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा कुल 54 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30,500/-, तथा परिवहन में प्रयुक्त आई – 20 कार क्रमांक MP 04 CX 5218 कीमती 8, 00000/रुपये को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना जारी है। जप्ती का विवरण :- 1.देशी शराब : 05 पेटी (45 लीटर) देशी मशाला(लाल), 01 पेटी (09 लीटर) कुल मात्रा : 54 लीटर,

अनुमानित कीमत ₹30,500/- 2.आई–20 कार क्रमांक MP 04 CX 5218 कीमती 800000/रुपये। कुल 8,30,500/ रुपये क़ीमती मशरूका। गिरफ्तार आरोपी :–
1.संतोष साहू पिता गुलाब सिंह साहूँ उम्र 36 साल निवासी छिदंगांव मोजी थाना भैरुंदा जिला सीहोर। आरोपी से शराब के स्त्रोत के सम्बंध मेें पूछताछ की जा रही है lसराहनीय योगदान :–
इस सफल कार्यवाही में प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी (193), प्रधान आरक्षक मुकेश उईके (525), प्रधान आरक्षक प्रकाश नर्रे (536) ,प्रधान आरक्षक मनोक परते (308) महिला आरक्षक प्रीति काजले(846) का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top