
आष्टा। नगर के प्रतिष्ठित स्वर्गीय श्री राधेश्याम डोंगरे जी की धर्मपत्नी एवं श्री मनोज डोंगरे, श्री मुकेश डोंगरे तथा सकल हिंदू समाज सचिव श्री मनीष डोंगरे की पूज्य माताजी श्रीमती कमला डोंगरे के निधन के पश्चात स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। पुत्र मनोज डोंगरे, मुकेश डोंगरे एवं मनीष डोंगरे ने अपनी पूज्य माताजी को मुखाग्नि दी।अंतिम संस्कार के दौरान राम नाम की धुन एवं “राम नाम सत्य है” के जयघोष से पूरा वातावरण भावुक हो उठा। उपस्थित परिजनों, समाजजनों एवं नागरिकों ने नम आंखों से श्रीमती कमला डोंगरे को अंतिम विदाई दी।अंतिम संस्कार की धार्मिक विधियां गायत्री मंदिर शक्तिपीठ के माध्यम से विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराई गईं।

इस दौरान गायत्री मंदिर शक्तिपीठ के प्रमुख श्री मोहन सिंह अजनोदिया के मार्गदर्शन में सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोकाकुल डोंगरे परिवार द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक सेवा की भावना से मां पार्वती धाम गौशाला समिति को 1100 रुपये तथा मुक्तिधाम समिति को 1100 रुपये की दान स्वरूप राशि प्रदान की गई।अंतिम संस्कार के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी शेषनारायण मुकाती,

सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा, सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, रामेश्वर खंडेलवाल, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, शैलेश राठौर, अनिल धनगर, मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, सकल हिंदू समाज पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, संतोष झवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पार्षद भूरू भाई सहित बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी उपस्थितजनों ने शोकाकुल डोंगरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रीमती कमला डोंगरे को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

*मेंष:-* आज आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से दिन मजबूत रहें।कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
*उपाय:-चना बैल को खिलाये*
**वृष:-* आज छोटा प्रवास होने के संकेत मिल रहे हैं। स्नेहीजनों के अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए समय अच्छा है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है।माता पिता के स्वास्थ की चिंता हो सकती और
*उपाय:-संतोषी माता को लाल पुष्प अर्पण करे*

*मिथुन:-* आज पारिवारिक क्लेश हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा बढ़ेगा। तसल्ली से काम करने से लाभ हो सकता है। फोन के जरिए दुःखद समाचार मिलेगी। काम में रुकावटे बनेगी।हाथों में चोट हो सकती है।
*उपाय:-ऋतुफल दान करे*
**कर्क:-** आज कार्य की असफलता आपको हताश कर सकती है। क्रोध को वश में रखे। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजन के साथ की मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी। वाद-विवाद से नुकसान हो सकता है।
*उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें*

*सिंह:-* आज सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत है।समाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे।सृजन का कार्य हो सकताहै है।
*उपाय:-पंचमेवा ब्राह्मण स्त्री को दे*
**कन्या:-* आज कार्य आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा।
*उपाय:-मिश्री गौमाता को खिलाये*

**तुला:-* आज विचारों से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक संबंध बढ़ेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक रहेंगे। जायदाद संबंधित पारिवारिक विवाद खत्म होगा।सामाजिक कार्यो में।सम्मान मिलेगा।
*उपाय:-हल्दी पार्वती जी को अर्पण करे*
*वृश्चिक:-* आज मानसिक पीड़ाओं से परेशान रहेंगे।कानूनी समस्या को लेकर धन खर्च होगा।धनहानि हो सकती है।पारिवारिक स्वास्थ पर चिंता बनी रहेगी।
*उपाय:-भोजपत्र पर ॐ लिखकर शिवजी पर अर्पण कराये*

*धनु:-* आज मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। धामिर्क यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। आय का कोई स्थायी सोर्स मिलेगा।बहनों के लिये आप सहयोगात्मक कार्य कर सकते है।घुटनो में दर्द हो सकता है।
*उपाय:- चरण पादुका जरूरतमंद को दान करें*
*मकर:-* आज घर में रिश्तेदारों एवं पुराने साथियों का आगमन होगा, जिनके साथ मिलकर बचपन की पुरानी यादें ताजा होंगी । व्यवसायिक तौर पर कुछ नए रास्ते खुलेंगे और कई विकल्प आपके सामने होंगे। आप उचित दिशा में आगे की ओर बढ़ सकते हैं।
*उपाय:- पीपल के वृक्ष पर स्वास्तिक बनाएं*

*कुम्भ:-* आज मनसूबे कामयाब होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।राजनीतिक सफलताओं से मन हर्षित होगा।सुखसाधन निर्मित होंगे।
*उपाय:- लोहे की धातु दान करें*
**मीन:-* आज गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य असफलता से हतोउत्साहित होंगे। रोजगार चिंता दुःख देगी।धन डूबने की सम्भवना है।खेल खिलाड़ियों को प्रतिकुलता रहेगी।
*उपाय:- मिट्टी तेल कलश में चावल रखकर मंदिर में दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*